बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र करेगा अयोध्या में मंदिर का निर्माण

अमित शाह ने कहा 'भारत की आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर के संबंध में इस कदम के लिए मैं प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करता हूं।' 


बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की ।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में होंगे 15 सदस्य, एक हमेशा दलित होगा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार ने ट्रस्ट का ऐलान कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिम्मा संभालने वाले 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' में 15 न्यासी होंगे जिनमें से एक दलित समाज से होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की।


आरसी जारी होने पर भी, बिल्डरो से रिकवरी करने में असमर्थ प्रशासन

गौतम बुध नगर : जिले का प्रशासन बिल्डरों के सामने इतना मजबूर है कि सैकड़ो मामलो में बिल्डर के खिलाफ जारी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) पर दादरी तहसील प्रशासन रकम की वसूली नहीं कर सका है। फ्लैट खरीदार ने रेरा में दोबारा शिकायत देकर बिल्डर से रकम वसूली कराने की मांग की है। रेरा के अधिकारिओ जब इस सम्बंद में बात कि तो उन्होंने कहा कि रिकवरी करना जिला प्रशासन का काम है. हम तो केवल निर्देश दे सकते है ।


बिल्डर के रवैये से हताश होकर कई निवेशको ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा में शिकायत देकर बिल्डर से रकम वापस दिलाने की मांग की। उनकी शिकायत पर सुनवाई के बाद रेरा ने  बिल्डर के खिलाफ आदेश जारी करते हुए पीड़ित की रकम वापस करने का आदेश दिया। रेरा के आदेश पर बिल्डर ने उनकी रकम वापस नहीं की तो रेरा ने अगस्त 2019 में बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की। इसके बावजूद प्रशासन बिल्डर से पीड़ित की रकम वसूल करने में नाकाम रहा है।


गौर तलब है कि ऐसे कई दर्जन मामले है जिन में बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी हो चुकी है लेकिन जिला प्रशासन ने महीनो तक कुछ नहीं किया। कुछ लोगो ने इस बारे में कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी बिल्डरो से मिली भगत कर अपनी जेबे भर लेते है और उनपर कोई कार्यवाही नहीं करते। पहले से ही लूट चुके निवेशको में इसके बाद इतनी हिम्मत भी नहीं होती कि अपनी फरयाद किसी और के पास लेकर जाये। ऐसे में अगर रेरा के निर्देश व् रिकवरी सर्टिफिकेट जारी होने के बावजूद जिला प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता है तो रेरा के गठन करने का ओचित्या ही खत्म हो जाता है, उचित तो यह होगा कि रेरा नाम की दूकान बंद कर दी जाये।


केंद्र की सभी योजनाएं लागू नहीं

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं लागू कीं। दिल्ली में ये सभी लागू नहीं हैं। चुनाव से ठीक पहले किसान सम्मान निधि योजना जरूर लागू की गई है। लेकिन, अधिकतर किसानों को इसकी जानकारी नहीं है। एक किसान कहते हैं, “दूसरे राज्यों को देखिए। वहां राज्य सरकार किसानों से सीधे खरीद करती हैं। दिल्ली में केजरीवाल वादे से पलट गए। बेतहाशा दलाली लगती है। पैसा दलाल ही खा जाते हैं। किसानों को कुछ नहीं मिलता।” 


शाहीन बाग की वजह से भाड़ा दोगुना हुआ

सीएए-एनआरसी के विरोध में करीब दो महीने से शाहीन बाग के रास्ते बंद हैं। खामियाजा गरीब और छोटे किसान भी भुगत रहे हैं। गुड्डू कहते हैं, “शाहीन बाग में करीब दो महीने से धरना चल रहा है। रास्ते बंद हैं। लोडिंग गाड़ियां घूमकर जाती हैं। भाड़ा दोगुना हो गया है। हर महीने करीब 12 हजार रुपए बिजली बिल आता है। दो-दो महीने की फसल होती है। बस दाल-रोटी चल रही है। बच्चे सरकारी स्कूल में हैं, लेकिन वहां पढ़ाई अच्छी नहीं होती। बारिश के चार महीने काम नहीं होता। मजदूरी करके खर्च चलाते हैं।” 


ये लोग बाटला हाउस के आतंकियों के लिए रो सकते हैं: मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर द्वारका में हुई जनसभा में केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- दिल्ली में ऐसा नेतृत्व चाहिए जो सीएए, अनुच्छेद 370 जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के तमाम फैसलों पर देश का साथ देने वाला हो। ये लोग बाटला हाउस के आतंकियों के लिए रो सकते हैं, उनका साथ देने के लिए सुरक्षाबलों को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली का विकास नहीं कर सकते हैं। रैली के दौरान मंच पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जजपा के समर्थन से सरकार बनाई है। 


जनार्दन पिछले साल महासचिव पद से हटाए गए थे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियों के लिए कई समितियों का गठन किया और चुनाव प्रबंधन समिति व प्रचार समिति में पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी को बतौर सदस्य जगह दी गई। द्विवेदी हाल के दिनों में कई मुद्दों को लेकर पार्टी के लिए अहम साबित हुए हैं।


जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर भाजपा में शामिल

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। अगस्त में भाजपा सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था, तब जनार्दन द्विवेदी ने मोदी सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे राजनीतिक गुरु राम मनोहर लोहिया जी हमेशा से इसके (अनुच्छेद 370 लागू रखने के) खिलाफ थे।


सीएए, एनपीआर-एनआरसी काला जादू की तरह : ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि सीएए एनपीआर-एनआरसी काला जादू की तरह है। इनके कारण लोग डरे हुए हैं। मेरे आश्वासन के बावजूद पश्चिम बंगाल में इन प्रस्तावित कानूनों को लागू किए जाने के डर से 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। भाजपा देश को बांटने की कोशिश कर रही है।


भाजपा दुशासनों की पार्टी: ममता

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ रैली की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को सीएए के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भाजपा की तरह दुशासनों की पार्टी नहीं। वे (भाजपा) मुहम्मद बिन तुगलक की औलाद हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे जीत नहीं सकते इसलिए गोलियां चला रहे। 


बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘भाजपा देश में सीएए, नेशनल सिटिजन रजिस्टर( एनआरसी) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) जबरदस्ती लागू करना चाहती है। मैं इसे किसी भी तरह से रोकूंगी। जब तक मैं न कहूं किसी को अपने आधार कार्ड या परिवार के सदस्यों की जानकारी नहीं सौंपे। अगर मेरे पास मेरी मां का जन्म प्रमाणपत्र नहीं है, तो क्या वे मुझे देश से बाहर कर देंगे।’’


मोदी और केजरीवाल दोनों की रोजगार देने में दिलचस्पी नहीं

राहुल ने कहा- मोदी और केजरीवाल दोनों की युवाओं को रोजगार देने में दिलचस्पी नहीं है। वे सत्ता में रहने के लिए एक भारतीय को दूसरे से लड़ाने के इच्छुक हैं। वे (भाजपा) हिंदू, इस्लाम और सिख धर्म की बात करते हैं। उन्हें धर्म के बारे में ज्ञान ही नहीं है। इन धर्मों में कहां लिखा है कि दूसरे लोगों पर हमला करो। मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, किस प्रकार के हिंदू धर्म की बात कर रहे हैं। इस धर्म में तो सभी को साथ लेकर चलने की बात कही गई है।


ताजमहल भी बेच देंगा मोदी

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के जंगपुरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी बेचने के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी सब कुछ बेच रहे हैं। इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, रेलवे और यहां तक कि लाल किला भी। वे ताज महल भी बेच सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया था, लेकिन एक भी फैक्ट्री नहीं खोली गई। देश के युवा काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही।


जेलर पर भी हमला कर चुका है मूसा

जेल में भी मूसा के बुरे व्यवहार का रिकॉर्ड है। वह कई बार हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 2018 में भी मूसा ने प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम में जेल वार्डर पर हमला किया था। इस हमले में वॉर्डन घायल हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मूसा ने 2017 में अलीपुर जेल में एक प्रिजन गार्ड की गर्दन रेत दी थी। इसके बाद भी उसने जिहादी नारे लगाए थे।


बंगाल: आईएसआईएस के संदिग्ध अबु मूसा ने जज पर जूता फेंका

कोलकाता. आईएसआईएस के आतंकी अबु मूसा ने कोर्ट में जज के ऊपर जूता फेंक दिया। सेशन जज प्रसेनजीत बिस्वास मंगलवार को मूसा के केस की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान मूसा ने चिल्लाते हुए जूता फेंका, हालांकि जूता जज को नहीं लगा। मूसा को 2016 में कथिततौर पर आईएसआईएस से संबंध होने के शक में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी न्यायायिक हिरासत में है।


हुबेई में रह चुके विदेशियों को वीजा जारी नहीं कर रहा जापान

जापान ने शनिवार से ही हुबेई में रह चुके विदेशी नागरिकों को वीजा जारी करना बंद कर दिया। यानी हुबेई में रहने वाले कुछ समय के लिए जापान नहीं जा सकते। सरकार के मुताबिक, अब तक 8 विदेशी नागरिकों को जापान में आने से रोका जा चुका है। जापन अब तक अपने करीब 500 नागरिकों को वुहान से इलाज के लिए देश वापस ला चुका है। 


जापान: सरकार ने 3500 लोगों को जहाज में ही छोड़ा

टोक्यो. जापान ने एक क्रूज को कोरोनावायरस के डर से बंदरगाह पर ही छोड़ दिया है। इसमें 2500 यात्री और एक हजार क्रू मेंबर हैं। क्रूज हॉन्गकॉन्ग का एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद अफसरों ने जहाज को बंदरगाह पर ही अलग रखने का फैसला लिया। संक्रमण को रोकने के लिए ऐहतियातन इन सभी को शिप में अपने कमरों में ही रहने की सलाह दी गई है। 


एयर एशिया के सीईओ और चेयरमैन को 2 माह के लिए हटाया

विमानन कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज और चेयरमैन कमरुद्दीन मेरानुन को दो महीने के लिए पद से हटा दिया गया है। दाेनाें सलाहकार बने रहेंगे। आरोप है कि एयरबस ने प्लेन का ऑर्डर पाने के लिए एयर एशिया को 355 करोड़ रुपए (5 करोड़ डॉलर) की रिश्वत दी थी। इसमें फर्नांडीज व मेरानुन के शामिल होने का शक है। ब्रिटेन का सीरियस फ्रॉड ऑफिस जांच कर रहा है। हालांकि दोनों ने आरोपों को गलत बताया है।


पोप ने 220 साल पुराना पैलेस बेघरों के लिए खोला

19 वीं सदी के एक पैलेस को गरीबों और बेघर लोगों के लिए आश्रय में बदल दिया गया है। यह पैलेस वेटिकन की संपत्ति है, जिसे पोप के आदेश पर बेघर लोगों के लिए खोल दिया गया है। बेडरूम, डाइनिंग रूम और अन्य सुविधाओं वाले पलाजो मिग्लियोरी को पहले लक्जरी होटल बनाया जा रहा था, लेकिन पोप फ्रांसिस ने घोषणा की कि इसके बजाय बेघरों के लिए इसके दरवाजे खोलने चाहिए। यह पैलेस 19वीं सदी में महिलाओं के धार्मिक समूह का मुख्यालय था। युवा सिंगल मदर और बच्चों की देखभाल में भी इस्तेमाल होता था।इस चार मंजिला इमारत का पिछले साल ही पुनर्निर्माण किया गया है। यह सेंट पीटर स्क्वैयर के पास प्राइम लोकेशन पर स्थित है। इसके तैयार हो जाने के बाद इसके इस्तेमाल पर काफी चर्चा हुई। ऐसे में ज्यादातर लोगों की राय थी कि इसे एक लक्जरी होटल में बदल दिया जाए, जिससे कैथोलिक चर्च को काफी आय भी होगी। 


कई देशों ने अपने लोगों को चीन से वापस बुलाया

हॉन्गकॉन्ग में मंगलवार को कोरोनावायरस से 39 साल के युवक की मौत हो गई। इससे पहले फिलीपींस में भी एक न्यक्ति की मौत हो चुकी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने अस्थायी रूप से अन्य देशों के उन नागरिकों के आने पर रोक लगा दी है, जिन्होंने हाल में चीन की यात्रा की है। वियतनाम ने भी चीन से आने-जाने के लिए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। रूस ने 3 फरवरी से चीन के साथ रेल सेवा निलंबित कर दी। भारत, अमेरिका, जर्मनी, ईरान और श्रीलंका समेत कई देशों ने चीन से अपने नागरिकों को वापस बुला लिया है। नेपाल भी अपने लोगों को वापस लाने में जुटा है।


20 से ज्यादा देश चपेट में

चीन में कोरोनावायरस का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में वुहान में सामने आया था। 20 से ज्यादा देश इसकी चपेट में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 31 जनवरी को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है, ताकि अन्य देश ऐहतियाती कदम उठा सकें। अब तक जापान में 20, थाईलैंड में 19, सिंगापुर में 18, हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया में 15-15, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में 12-12, ताइवान में 10, अमेरिका में 11, मकाऊ, मलेशिया और वियतनाम में 8-8, फ्रांस में 6, यूएई में 5, कनाडा में 4, इटली, रूस, फिलीपींस, ब्रिटेन में 2-2, भारत में 3, नेपाल, कंबोडिया, स्पेन, फिनलैंड, स्वीडन और श्रीलंका में 1-1 मामले की पुष्टि हुई।


लखनऊ में 5 फरवरी से शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो में शामिल नहीं होगा चीन

चीन लखनऊ में बुधवार सो शुरू हो रहे 11वें डिफेंस एक्सपो-2020 में शामिल नहीं होगा। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने देश में कोरोनावायरस की समस्या के चलते अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। चीन के प्रतिनिधियों से कहा गया था कि वे डिफेंस एक्सपो में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर विशेष मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।


आईटीबीपी कैंप से पांच संदिग्धों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया

इस बीच, आईटीबीपी कैंप में रह रहे पांच संदिग्ध मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। यह उन 400 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एयर इंडिया के विशेष विमान की मदद से भारत सरकार शनिवार और रविवार को वुहान से वापस लाई थी। तभी से इनको आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। कैंप में रखे गए 406 लोगों के कोरोनावायरस संक्रमण की जांच के लिए खून के नमूने लिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को कैंप में रह रहे पांच लोगों को खांसी और जुकाम के लक्षण दिखने के बाद दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


46 विदेशी एयरलाइंस ने चीन के लिए उड़ानें निलंबित कीं

नई दिल्ली/बीजिंग. चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कुल 46 विदेशी एयरलाइंस ने चीन के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं। देश में मंगलवार तक कोरोनावायरस से 426 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देश में अब तक 20,383 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि सार्स के प्रकोप से चीन में 349 लोग मारे गए थे। चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा सार्स वायरस से ज्यादा हो गया है। चीन से मानेसर के जांच शिविर में लाए गए लोगों में से पांच को सर्दी और जुकाम की शिकायत के बाद बेहतर ऑब्जर्वेशन और इलाज के लिए दिल्ली कैंट के अस्पताल ले जाया गया। उनके सैम्पल्स को एम्स भेजा गया था, जहां एक व्यक्ति का सैम्पल निगेटिव पाया गया, जबकि अन्य चार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।


कई देशों ने अपने लोगों को चीन से वापस बुलाया

हॉन्गकॉन्ग में मंगलवार को कोरोनावायरस से 39 साल के युवक की मौत हो गई। इससे पहले फिलीपींस में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने अस्थायी रूप से अन्य देशों के उन नागरिकों के आने पर रोक लगा दी है, जिन्होंने हाल में चीन की यात्रा की है। वियतनाम ने भी चीन से आने-जाने के लिए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत, अमेरिका, जर्मनी, ईरान और श्रीलंका समेत कई देशों ने चीन से अपने नागरिकों को वापस बुला लिया है। नेपाल भी अपने लोगों को वापस लाने में जुटा है।


डब्ल्यूएचओ ने कहा- 99% मामले सिर्फ चीन के

जेनेवा में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस ऐडहेनॉम गेब्रीयेसोस ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए चीन के उपायों से इसके फैलाव पर रोक लगी है। उन्होंने कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए और एकजुटता की अपील की। साथ ही कहा कि कुछ समृद्ध देश इस संक्रमण के बारे में आंकड़े साझा करने में पीछे हैं। 99% मामले सिर्फ चीन के हैं। डब्ल्यूएचओ ने 24 देशों को मास्क, श्वास उपकरण और अन्य प्रतिरोधी सामग्री के अलावा ढाई लाख परीक्षण किट भेजे हैं। उन्होंने अन्य देशों से कोरोना वायरस के कारण यात्रा और व्यापार प्रतिबंध लागू नहीं करने की अपील की है।


जापान में यात्री जहाज में 10 संक्रमित

हांगकांग से जापान के योकोहामा पहुंचे यात्री जहाज में करीब 10 लोगों के खतरनाक कोरोनावायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार जापान के स्वास्थ्य मंत्री कटसुनोबु काटो ने पत्रकारों से कहा, “यात्री जहाज पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10 लोगों को अस्पताल भेजा जाएगा।” इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने सभी यात्रियों से 14 दिन तक जहाज पर ही रहने के लिए कहा है। जहाज में 3700 लोग फंसे हैं। इनमें 2666 यात्री और 1045 क्रू मेंबर हैं।


कोरोनावायरस: हॉन्गकॉन्ग की एयरलाइन ने 27 हजार कर्मचारियों की छुट्टी की

हॉन्गकॉन्ग की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी कैथे पैसिफिक ने बुधवार को अपने 27,000 कर्मचारियों को तीन सप्ताह के लिए अवैतनिक अवकाश लेने के लिए कहा है। कंपनी के सीईओ ऑगस्टस टैंग ने बुधवार को वीडियो संदेश में कहा कि एयरलाइन को कोरोनोवायरस की वजह से संकट का सामना करना पड़ रहा है। चीन में अब तक 490 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में 1-1 युवक की मौत हुई है। देश के 31 प्रांतों में 24,324 मामलों की पुष्टि हुई है।


बिहार से उखाड़ फेंकेंगे नीतिश सरकार: तेजप्रताप

रांची. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने उनके बड़े बेटे तेजप्रताप मंगलवार को रिम्स पहुंचे। करीब दो घंटे की मुलाकात के बाद तेजप्रताप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। शुगर बढ़ा हुआ है। चेहरा भी ठीक नहीं लग रहा है। राज्य सरकार को लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर तेजप्रताप ने कहा कि पूरी मजबूती से चुनाव लड़ना है। जैसे झारखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका गया, उसी तरह बिहार में भी नीतिश सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि अर्जुन को मुकुट पहना दिए हैं, राजा घोषित कर दिए हैं। उसको आशीर्वाद दे दिए हैं।


ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 12 यात्री जख्मी

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र स्थित करंज मोड़ के पास मंगलवार सुबह बस पेड़ से टकरा गई। हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। दुर्घटना में बस सवार करीब 12 यात्री जख्मी हो गए। जिन्हें पालकोट सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।


घायलों के अनुसार, जय बालाजी बस राउरकेला से गया जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गुमला स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के करंज मोड़ पहुंची, ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।


भाजपा में झाविमो के विलय की कवायद तेज

बंधु तिर्की पर की गई कार्रवाई और विधायक प्रदीप यादव को जारी नोटिस को अब झाविमो का भाजपा में विलय की कवायद से जोड़ कर देखा जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के तीन विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इसमें बंधु तिर्की और प्रदीप यादव शामिल हैं। बंधु को पार्टी ने पहले ही निष्कासित कर दिया है। 


दरअसल, 17 जनवरी को झारखंड विकास मोर्चा ने नई कार्यसमिति घोषित की थी। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को सिर्फ कार्यसमिति का सदस्य बनाया था। पहले की कमेटी में प्रदीप यादव प्रधान महासचिव और बंधु तिर्की केंद्रीय महासचिव थे। कार्यसमिति में प्रदीप यादव की जगह मरांडी के खास माने जाने वाले जमशेदपुर के अभय सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया था।


भाजपा नेता के अगवा बेटे की हत्या

पठानकोट. 18 दिन पहले किडनैप किए तारागढ़ भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान के 25 वर्षीय बेटे विशाल का शव कथलौर सैंक्चुअरी में मिला। 25 वर्षीय विशाल उर्फ विनी को 17 जनवरी को किडनैप करने के बाद 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। विशाल के दोनों हाथों पर चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि किडनैपिंग के 1-2 दिन बाद ही हत्या कर दी गई है और जानवरों ने उसके हाथ नौंच डाले हैं।


ट्रक से टकराई तस्करों की कार

पाली. गुंदोज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकोसा होटल के सामने एक कार ट्रक से टकरा गई। इससे कार सड़क पर पलटी होकर डिवाइडर चढ़कर सड़क के दूसरी तरफ चली गई। इस दाैरान कार का एक टायर फट गया। कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही गुड़ा एंदला से पुलिस दल ने पहुंचकर शराब काे बरामद कर कार काे जब्त कर लिया है। इस मामले में दाे शराब तस्कराें काे भी गिरफ्तार किया गया है।


बिना लाइसेंस बेच रहे थे नशीली टेबलेट

जाेधपुर. शहर में स्मैक की लत के शिकार युवाअाें काे पुलिस की सख्ती से नशा मिलना मुश्किल हुअा ताे इसके विकल्प के रूप में नारकोटिक ड्रग्स का काराेबार शुरू हो गया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन गोदामों पर छापा मार एक करोड़ से भी ज्यादा कीमत की टेबलेट्स (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ) बरामद की। साथ ही तीनों गोदाम के संचालक रितेश शर्मा सहित 3 लाेगाें काे हिरासत में लेकर 10 लाख रुपए की नगदी भी जब्त की है। पुलिस जिला पश्चिम की विशेष टीम की सूचना पर ये छापे देवनगर थानांतर्गत बलदेव नगर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानांतर्गत भट्टी की बावड़ी व पाल बालाजी मंदिर के सामने शांतिनगर इलाके में स्थित गोदामों पर मारे गए।


प्रशिक्षु आईपीएस पर दुष्कर्म के आरोप की जांच अभी भी अधूरी

जोधपुर. हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आईपीएस के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच सवा माह बाद भी अधूरी है। अब देवनगर थानाधिकारी की बजाय एडीसीपी को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है। गत 22 दिसंबर को एक युवती ने देवनगर थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। मामले में एक माह तक जांच नहीं होने पर पीड़िता व उनके पिता डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा से मिले। इसके बाद देवनगर थानाधिकारी ने जांच आगे नहीं बढ़ाई तो 29 जनवरी को जांच एडीसीपी उमेश ओझा को दे दी गई।


सिविल सर्विसेज एग्जाम 2018 में चयनित बीकानेर के प्रशिक्षु आईपीएस सुशील कुमार के खिलाफ उन्हीं की मंगेतर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आईपीएस की तैयारी के दौरान उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और चयन होने पर मंगेतर से सगाई तोड़ दी थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आईपीएस सुशील कुमार कई युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। मूलत: बिहार व हाल दिल्ली निवासी एक युवती ने भी सुशील कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। इसके बावजूद पुलिस जांच में महज खानापूर्ति ही कर रही है।


विधायकों ने खेतों की हालत देखी, मुआवजा का आश्वासन दिया

लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई ने सोमवार को भोजाकोर, दयाकोर, कुशलावा, देवनगर, चंपावतनगर, हड़माननगर आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ ने मोकमगढ़, मेहताबगढ़, केतू, धीरपुरा, खिरजा खास समेत अन्य गांवों का जायजा लिया। 


टिडि्डयों ने फीकी कर दिए पंचायती चुनाव

जोधपुर. शेरगढ़, बाप, फलोदी, बालेसर और लोहावट क्षेत्र से टिड्डियों का खात्मा नहीं हो पा रहा है। इन दिनों पंचायत चुनावों का दौर है लेकिन गांवों में सिर्फ टिडि्डयां ही चर्चा में हैं। किसान सुबह से शाम तक इसी चिंता में डूबे हुए हैं कि सुबह उठेंगे तब खेत में फसल बचेगी या नहीं। ऐसे समय में प्रत्याशी भी ग्रामीणों को अपनी बात नहीं समझा पा रहे। पिछले एक सप्ताह से लगातार टिडि्डयां एक से दूसरे गांव की उड़ान भर रही हैं। जिस खेत में पड़ाव डालती हैं, वहां फसलें चट कर देती हैं।


शेरगढ़ क्षेत्र में पूर्ण रूप से टिड्डियों पर नियंत्रण नहीं हो पाया। यहां बार-बार टिड्डी दल पहुंच रहा है। सोमवार को भोमसागर गांव में टिड्डी दल पहुंचा। रविवार को भी बड़ी संख्या में टिड्डियां आईं। करीब 2 किलोमीटर के दायरे में टिड्डी दल आने से आसमान में मानो कोई तूफान आ गया हो। कासुराम नगर में कई किसानों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया। इसी प्रकार तेना गांव की सरहद में खेतों में खड़ी जीरा, रायड़ा, मेथी, गेहूं और राई की फसल को नुकसान पहुंचाया। जीएसएस खिरजां के उगमसिंह ने बताया कि खिरजां खास और उत्तमसिंह नगर में टिड्डी दल ने खेतों में खड़ी फसलों पर हमला कर दिया। ग्रामीण कहीं थाली बर्तन बजा रहे तो कहीं धुआं करके भगाने का जतन कर रहे हैं।


मुआवजे पर केंद्र और राज्यों की सरकारों में बहस जारी

राजस्थान व गुजरात की सीमा में फैले 2 लाख किलोमीटर के सेड्यूल्ड डेजर्ट एरिया जिसमें कुछ हिस्सा पंजाब व हरियाणा का भी, इस बार के टिड्‌डी हमले ने इन प्रदेशों में करीब 100 करोड़ की फसलें चट की है। सर्वाधिक प्रभावित राजस्थान का पश्चिमी इलाका रहा, जिसके छह जिलों में अब तक लगभग 90 करोड़ का नुकसान आंका गया है। गुजरात के सर्वे में करीब 6 करोड़ और पंजाब-हरियाणा में थोड़ा-थोड़ा नुकसान माना गया है।


केंद्र व राज्यों में चल रही बयानबाजी की हकीकत यह है कि राजस्थान सरकार ने अधिकांश प्रभावित किसानों को मुआवजा बांट दिया, गुजरात में प्रति हैक्टेयर 6800 रुपए मुआवजे की घोषणा हुई है, दिया नहीं। पंजाब में भले ही ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, परंतु वहां के कृषि विवि के वीसी ने पाकिस्तानी विवि के वीसी को चिट्‌ठी तो लिखी ही है जिसमें उन्होंने टिडि्डयों की ताजा स्थिति साझा करने का आग्रह किया है।


100 करोड़ की फसल चट कर गईं टिडि्डयां

जोधपुर. देश पर अब तक के सबसे बड़े टिड्‌डी हमले से निपटने में नाकाम रहे टिड्‌डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) का दावा है कि उसने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। संगठन के उप निदेशक डॉ. केएल गुर्जर का कहना है कि उनकी टीमों ने करीब 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जमीन पर टिडि्डयों का मारा है। जबकि उनकी ही टीम के सदस्य मानते हैं कि ठंड की वजह से टिडि्डयां जमीन पर नहीं पेड़ों पर बैठ रही थीं।


दवा का स्प्रे करते ही वे हवा में उड़ जातीं। हवा में ही टिडि्डयों पर दवा के छिड़काव के लिए न तो टीम के पास हेलीकॉप्टर या प्लेन थे और ना ही ड्रोन। गुजरात फ्रंटियर के बाड़मेर डीआईजी गुरपालसिंह का कहना है कि हमने 5 बार टिडि्डयों की सूचनाएं एलडब्यूओ को दी है, उनके साथ जमीनी कार्रवाई भी है, परंतु उन्होंने हमसे हेलीकाॅप्टर की डिमांड नहीं की।


आरोपी फर्म ने फर्जी फर्मों से अपने जीएसटी रिटर्न दर्शाया

रायपुर, अतिरिक्त महानिदेशक अजय कुमार पाण्डेय इसकी पुष्टि की है। दधीचि के द्वारा सात से दस अन्य फर्जी फर्में बनाकर कर मार्च 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच फर्जी बिलों के आधार पर व्यापक जीएसटी (आईटीसी) के द्वारा घोटाले को अंजाम दिया। दरअसल  इसी 31 जनवरी को पांडेय के ही नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


संयुक्त निदेशक नेम सिंह ने विभाग की टीम के साथ मेसर्स दधिचि आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा एवं मध्यप्रदेश में लगभग 20 अलग अलग ठिकानों पर 100 से अधिक अधिकारियों के साथ छापेमारी की। जांच दलों को मिली सूचनाओं का दो दिनों तक गहन विवेचना कर तथा तथ्यों का सामना कर इस फर्म के निदेशक प्रकाश बिहारी लाल दधिचि से पूछताछ कर मामले का पर्दाफ़ाश किया गया। इस केस के जांच अधिकारी उप निदेशक टिकेंद्र कुमार कृपाल एवं समन्वयक सहायक निदेशक शिवी सांगवान हैं। ओडिशा में कार्रवाई डीजीजीआई बिलासपुर क्षेत्रीय इकाई के सहायक निदेशक एसके दास की अगुवाई में की गई| 


400 करोड़ के फर्जी बिल : जीएसटी इंटेलिजेंस ने व्यापारी को रायपुर एयरपोर्ट पर दबोचा

रायपुर . प्रदेश में केन्द्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने 400 करोड़ के फर्जी बिल मामले में साल की पहली गिरफ्तारी की है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय रायपुर की जोनल यूनिट ने इसे उजागर किया है। यह मामला रायपुर के मेसर्स दधीचि आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड का है। इसके डायरेक्टर प्रकाश बिहारी लाल दधीचि परिवार के साथ भाग रहा था, लेकिन स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया।


आईएएस एसोसिएशन ने भाजपा नेता को थप्पड़ मारे जाने के मामले में कलेक्टर का बचाव किया था

सीएए के समर्थन में हुई रैली के दौरान भाजपा नेता को कलेक्टर निधि निवेदिता ने थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में जब कलेक्टर की आलोचना हुई तो आईएएस एसोसिएशन उनके पक्ष में आ गया। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद कलेक्टर द्वारा एक पटवारी को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो वायरल हो गया। फिर एएसआई ने भी एसपी को ऐसी ही शिकायत की। पटवारी और एएसआई के साथ हुई घटना भी 19 जनवरी की है।


कलेक्टर पर एएसआई को थप्पड़ मारने का आरोप प्रमाणित

भोपाल. राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता पर एएसआई को थप्पड़ मारने का आरोप प्रमाणित पाया गया है। डीजीपी वीके सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। डीजीपी ने लिखा है कि कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पुलिस चाहे तो इस मामले में सीधे कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन मामला कलेक्टर से जुड़ा होने की वजह से सरकार को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। इस पत्र के बाद आईएएस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन में मतभेद उजागर हो गए हैं। 


केवल हिंदुओं की गोली चलेगी

बीते शनिवार शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान कपिल गुज्जर ने हवाई फायरिंग की थी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। कपिल ने फायरिंग के बाद कहा था कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। कपिल नोएडा के पास दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है।


कपिल ने खुद ही स्वीकार किया कि उसने और उसके पिता ने आप ज्वाइन की थी

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहीन बाग में एक फरवरी को हवाई फायर करने वाले कपिल गुज्जर ने सालभर पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। पुलिस ने बताया कि कपिल के मोबाइल से कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है। कपिल खुद भी यह स्वीकार कर चुका है कि सालभर पहले उसने और उसके पिता ने आप की सदस्यता ली थी। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा- आचार संहिता लागू है। ऐसे समय में जांच पूरी होने के पहले एक पुलिस अधिकारी हमारी पार्टी का नाम ले रहा है। हम बुधवार को इस मामले में डीसीपी राजेश देव की चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।


मोदी ने एयरइंडिया और बीएसएनएल बेच दिया- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कहते हैं कि विपक्ष उन्हें काम नहीं करने दे रहा। लेकिन, फिर भी वे तेजी से काम करने का दावा करते हैं। हां, यह बात सही भी है। क्योंकि, सार्वजनिक उपक्रम तेजी से बेचे जा रहे हैं। उन्होंने एलआईसी, बीपीसीएल, एयर इंडिया और बीएसएनएल को बेच दिया। अब रेलवे को बेचने की तैयारी है।


रोजगार घटना प्रयोग है या संयोग: प्रियंका

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- क्या पीएम बता सकते हैं कि ये रोजगार का घटना संयोग है या प्रयोग है। प्रियंका ने सवाल किया कि रिपोर्ट के मुताबिक 7 सेक्टरों में 3.5 करोड़ रोजगार कम हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इन पर बात क्यों नहीं की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित किया था। उन्होंने विपक्षियों पर नकारात्मकता की राजनीति करने का आरोप लगाया था।


इसी बीच प्रियंका गांधी ने संगम विहार की रैली में कहा, जब भी प्रधानमंत्री आपके सामने भाषण देने के लिए आते हैं, वे कभी रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं करते। क्या वह बता सकते हैं कि नौकरियों का जाना संयोग है या प्रयोग। क्या वे बता सकते हैं कि पिछले 35 सालों में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। यह क्या संयोग था या उनका प्रयोग था? भाजपा और आप के नेता अपनी तारीफ करते हैं। लेकिन उन मुद्दों पर बात नहीं करते, जो सीधे जनता से जुड़े हैं।


रविवार, 2 फ़रवरी 2020

आइजी के खिलाफ गवाहों को मिलेगी सुरक्षा

मुरादाबाद। लखनऊ में तैनात एक आइपीएस अधिकारी के खिलाफ चल रही विभागीय जांच में रामपुर के दो लोग गवाह हैं। जांच अधिकारी ने दोनों को गवाही के लिए बुलाया है। इसके लिए दोनों को सुरक्षा दिए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक रामपुर को निर्देशित किया गया है।


आबकारी निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत

मुरादाबाद। बेटी को विदा करके ड्यूटी लौट रहे आबकारी निरीक्षक की रामपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद जनपद की सीमा में हुआ। प्रयागराज के बादशाही मंडी में रहने वाले आबकारी निरीक्षक दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी की तैनाती वर्तमान में शामली जनपद में थी। 30 जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। वह छुट्टी लेकर प्रयागराज गए थे। 31 जनवरी को बेटी को विदा किया और पहली फरवरी को वह ड्यूटी के लिए निकल पड़े। वह बोलेरो कार से प्रयागराज से चले, जिसे चालक अंकित निवासी शामली चला रहा था। बोलेरो आधी रात के बाद मुरादाबाद में टोल टैक्स से आगे निकली तो सामने आ रहे टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने आबकारी निरीक्षक और चालक को रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां आबकारी निरीक्षक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


संडे बाजार लगाने वाले दुकानदारों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

बदायूं : शहर के गांधी ग्राउंड में लगने वाले संडे बाजार के दुकानदारों को भी अब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसकी बड़ी वजह है कि तमाम बाहर के लोग आकर यहां कारोबार करते हैं और उनकी पहचान भी दर्ज नहीं की जाती है। ऐसे में कोई भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति दुकान की आड़ में किसी संगीन वारदात को अंजाम दे जाए तो उसको पकड़ना भी काफी मुश्किल होगा। इसके साथ ही दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से पालिका के कर्मचारी अवैध रूप से उनसे वसूली करते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन ने अब सभी दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन कराए जाने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए सभी दुकानदारों का डाटा जुटाया जा रहा है।


माघ मेले में संडे को संगम क्षेत्र में उमड़ी भीड़

प्रयागराज। संगम तट पर चल रहे माघ मेले में रविवार को कोई विशेष स्नान पर्व नहीं है। खिली धूप के बीच सुहावने मौसम में नजारा किसी स्नान पर्व जैसा ही है। रविवार की छुट्टी और खिली धूप में शहर के लोग परिवार के साथ संगम की ओर बढ़े तो भीड़ से मेला प्रशासन परेशान हो उठा। फौरन गाड़ियां रोकी जाने लगीं। फिर भी लोग संगम पहुंचे और त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। मेले में खरीदारी के साथ परेड मैदान में लगे झूलों पर बच्चों ने मस्ती की। मेले के इंट्री प्वाइंट पर जाम लगा रहा।


तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन से आमजन को कोई फायदा नहीं

एजाज अहमद ने कहा कि तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेनें चलाने से आम आदमियों को कोई फायदा नहीं होगा। रेलवे केवल कमाई करने पर ध्यान दे रही है। लोगों की सुविधाओं की चिंता नहीं है। ट्रेनों की लेटलतीफी पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं डॉ. एसके सिंह बोले कि विदेशों में हाईस्पीड ट्रेनें वर्षों से चल रही हैं। भारत में अभी योजनाओं पर काम चल रहा है। ट्रेनों में साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।


रेल का भविष्य निजी हाथों में जाता हुआ दिख रहा है : आरपी सिंह

एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह का कहना है कि टैक्स स्लैब में कोई राहत न देकर कर्मचारियों के साथ छल किया गया है। बजट में 150 ट्रेनों को पीपीपी मॉडल पर चलाने की जो बात कही गई है, उससे रेल का भविष्य निजी हाथों में जाता हुआ दिख रहा है। वहीं हर्षित कहते हैं कि युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही हैं। सरकारी भर्तियां लटकी हुई है। सरकार केवल ग्राफ पर विकास दिखाती है। धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता है। अमित ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए केवल योजना लेकर आती है। 


बजट ने रेल कर्मियों को निराश किया

प्रयागराज। बजट को लेकर रेल यूनियन के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया की है। कहा कि बजट ने रेल कर्मचारियों को बहुत निराश किया है। एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके लिए बजट में कुछ नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। युवाओं के लिए भी कुछ नहीं है।


दो किलो गांजा व बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज। कौशांबी जनपद के पिपरी व चरवा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो किलो गांजा व एक चोरी की बाइक बरामद की है। तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया।


नागरिकता के साथ मोबाइल फोन तक की जानकारी देनी होगी

आगरा। हर नागरिक को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में अपना नाम दर्ज कराना होगा। इसके साथ ही परिवार और खुद से जुड़ीं तमाम जानकारी भी साझा करनी होंगी। अपने मोबाइल फोन से लेकर साइकिल, स्कूटर, बाइक आदि की भी जानकारी होंगी। इंटरनेट प्रयोग कर रहे हैं या नहीं, यह भी बताना होगा।


जनगणना 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह दो चरणों में होगी। पहले चरण (16 मई से 23 जून) में मकानों की गणना होगी। 148 फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। चार मास्टर ट्रेनर जनगणना कार्य के संबंध में इन्हें प्रशिक्षित करेंगे। बाद में फील्ड ट्रेनर ब्लॉक और नगर पंचायत स्तर पर गणनाकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। यह कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कि 16 मई मकान गणना शुरू हो सके। इस चरण में गणनाकर्मी 34 बिंदुओं पर प्रत्येक परिवार से जानकारी एकत्रित करेंगे। फरवरी में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) संशोधन का कार्य शुरू होगा। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपनी नागरिकता के संबंध में जानकारी देनी होगी।


बड़ी- बड़ी बाद भी हरियाली कम रही है

आगरा। ताजनगरी का प्रदूषण कम करने के लिए वन विभाग हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करके लाखों पौधे लगाता है। इन पौधों के लिए बड़ी-बड़ी प्लानिंग के साथ कागजों पर नक्शे तैयार होते हैैं। अभियान के तहत सरकारी विभाग पौधे लगाकर भूल जाते हैैं। आठ वर्ष में पौधे ट्री-गार्ड से बाहर तक नहीं निकले हैं और जंगलों में हरे पेड़ों की खूब कटाई हो रही है। यही कारण है कि आगरा में हरियाली बढऩे के बजाय और कम हो गई है।


वन विभाग की ओर से ताज नेचर वॉक में पौधारोपण किया गया था। ये ट्री-गार्ड में ही दबकर रह गए हैैं। यही हाल यमुना किनारे पर लगे पौधों का है। इन्हें भी बेसहारा पशु खा जाते हैैं। इसके अलावा अगस्त, 2019 में पौधारोपण अभियान में लगे पौधे दम तोड़ रहे हैैं। इसमें वन विभाग के अलावा 25 विभागों ने अपना-अपना लक्ष्य पूरी किया था, लेकिन सभी विभागों ने उलटे सीधे लगा दिए। नगर निगम द्वारा हाथी घाट पर यमुना में लगाए गए पौधे इसका सजग उदाहरण हैं।


स्मृति ने दी छह करोड़ से अधिक की सौगात

अमेठी : केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को छह करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। 84.43 लाख की लागत से निर्मित किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण करने के साथ ही 574.34 लाख की लागत से शुरू होने वाले बीस परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी बेटियों के हाथ करवाया।


ट्रक से टकराई रोडवेज बस, नौ यात्री घायल

अमेठी : कमरौली स्थित रोड नंबर दो पर बीएचईएल गेट के नजदीक रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। इसमें नौ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालात गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


बजट से बंधी अमेठी को आस

अमेठी : मोदी सरकार के बजट में सीधे तौर पर तो जिले को कुछ खास नहीं मिला है पर जिन योजनाओं के लिए बजट में प्रबंधन किया गया है, उनका सीधा फायदा जिले के लोगो को भी मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही नए बजट से रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। वहीं छोटे उद्योगों को भी संजीवनी मिलती दिख रही है।


जिले में रेलवे के गतिशील कार्यो में और तेजी आने की बात कही जा रही है। वहीं इंद्रधनुष योजना में 12 नई बीमारियों को जोड़ने की बात सुन लोग खुश हैं। किसानों के लिए बजट में सरकार ने उनकी आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य के तहत बीस लाख किसानों को सोलर पंप लगाने में मदद करने की बात कही है, जिससे जिले के किसानों में उम्मीद जगी है। इनकम टैक्स में कटौती से मिडिल क्लास के लोग खासे खुश हैं। 


बजट 2020 : पांच लाख की गारंटी का सभी ने स्वागत किया

बलरामपुर : आम बजट में बैंकों के प्रति खासकर ग्रामीण खाताधारकों का भरोसा बढ़ाने वाला कदम उठाया गया है। अब तक एक लाख रुपये तक की गारंटी थी। इंश्योरेंस कवर पांच लाख करने से मध्यम वर्ग के लोग बैंकों की तरफ रुख करेंगे। क्योंकि इंश्योरेंस कवर कम होने से अधिक बचत करने से लोग बचते थे।


जिले में एसबीआइ, पंजाब नेशनल, इलाहाबाद, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल समेत निजी बैंकों की शाखाएं हैं। करीब आठ लाख खाताधारक हैं। बैंक गारंटी बढ़ाए जाने का सभी ने स्वागत भी किया है। खाता धारक राजेंद्र गुप्त का कहना है कि पूर्व में यहां जिला सहकारी बैंक के बंद होने पर लोगों का लाखों रुपये डूब गया था। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लोग अधिक रकम जमा करने से बचते थे, लेकिन इस निर्णय से एक बार फिर लोगों में भरोसा जगा है। 


पुलिस पर परिजनों ने किया हमला

अलीगढ़, कस्बा के गांव बिसारा में छेड़छाड़ में वांछित को पकडऩे गई पुलिस पर आरोपित के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों घायल हो गए। मौके का लाभ उठाकर वांछित फरार हो गया। हालांकि बाद में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने वांछित व हमला करने के दो आरोपित महिलाओं को पकड़ लिया। 


एएमयू में भड़काऊ भाषण देने वाले गोरखपुर के डॉ. कफील को जेल

अलीगढ़। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में जमानत पर बाहर आए डॉ. कफील एक बार फिर जेल में हैं। डॉ. कफील को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 12 दिसंबर को भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल भेजा गया है।


डॉ. कफील को सिविल लाइन पुलिस मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को अलीगढ़ लेकर पहुंच गई। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में लेकर सुरक्षा कारणों से मथुरा जेल भेज दिया गया है।


कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में लगाए मोदी-योगी के खिलाफ नारे

अलीगढ़। गृहकर में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को जापान हाउस भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप है कि विरोध करने पर विवेक बंसल ने जिला कार्यालय के मंत्री को जान से मारने की धमकी दी। कहा, 'तुझे योगी और मोदी भी नहीं बचाए पाएंगे।' पुलिस ने विवेक बंसल, हरिओम शर्मा समेत 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिपाल सिंह का कहना है कि कांग्रेसियों ने सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा कार्यालय पर आकर नाटक रचा। हम भी सत्ता से बाहर रहे हैं, मगर विरोध में कभी किसी के कार्यालय पर नहीं गए। गेट आदि तोडऩे की कोशिश की गई। 


कोरोना वायरस को लेकर आइसोलेशन वार्ड तैयार

ग्रेटर नोएडा : कोरोना वायरस को देखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड में दस बिस्तर तैयार किए गए हैं। वार्ड को अस्पताल परिसर के ऐसे हिस्से में बनाया गया है, जहां से अस्पताल में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि, इसके लिए अभी तक पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट (पीपीई सेंपल लेने के लिए विशेष किट) और मास्क जिला अस्पताल से नहीं मिल पाए हैं। इसके चलते अभी फिलहाल किसी संदिग्ध का जांच आदि नहीं की जा सकती।


पाकिस्तान जिदाबाद बोलने वालों को माफी नहीं: राजनाथ

ग्रेटर नोएडा: अगर कोई व्यक्ति किसी भारतीय की नागरिकता पर उंगली उठाता है तो हम उसके साथ खड़े हैं, लेकिन कोई भारत में रहकर पाकिस्तान जिदाबाद करेगा तो उसे माफ नहीं करेंगे। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। इंसाफ, न्याय हमारा संकल्प है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बातें ग्रेटर नोएडा के अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान परिसर में पूर्व सांसद हुकुम सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आयोजित सभा में कही।


रक्षामंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा कि निहित स्वार्थ के लिए धर्म की राजनीति की जा रही है। राजनीति शब्द का अर्थ राज्य को सन्मार्ग पर ले जाना है। आज राजनीति शब्द का अर्थ पूरी तरह से बदल चुका है।


सीएए पर फैलाया जा रहा है झूठ: कटारिया

ग्रेटर नोएडा : देश में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) पर झूठ फैलाया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने का है, ना कि लेने का। जो लोग इस पर शोर मचाना चाहते हैं, मचा लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की समस्याओं का समाधान करके रहेंगे। अभी तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर बाकी है। ये बातें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं। वह कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो परिसर में ग्रामीण बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।


परिवहन मंत्री ने कहा कि जब कोई जनपयोगी बस सेवा संचालित करने की उनसे बात करता है तो वह मना नहीं करते। लेकिन कोई ट्रांसफर व पोस्टिग की बात करता है तो वह केवल निजी स्वार्थ के लिए है, राष्ट्र के लिए नहीं। यह कार्य शासन के कार्य का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी काम के लिए वह आवेदन पत्र नहीं मांगते सीधे अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जाते हैं। 


25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

दनकौर: दनकौर पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान बबलू निवासी पिलखुआ जिला हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपित के दो अन्य साथियों कलुआ निवासी देहरा व मुस्तफा निवासी धौलाना को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोप है कि आरोपित गैंग बनाकर टैंकरों से तेल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपितों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया और गिरफ्तारी न होने के चलते 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 


पौधों को नुकसान पहुंचाने पर एफआइआर दर्ज

गाजियाबाद : हरे-भरे पार्कों को नुकसान पहुंचाने वालों पर अब नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। विजयनगर जोन के कुछ पार्कों में लगे पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले पांच लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। इन पर आरोप है कि वाहन खड़ा करके पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। उद्यान निरीक्षक अजय हरित की ओर से इस संबंध में विजयनगर थाने में तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पार्कों में वाहनों को पार्क किए जाने की सूचना मिल रही थी। वाहन पार्क किए जाने से अनेक पेड़ नष्ट होने पर निरीक्षण कराया गया। इसके बाद विकसित पार्कों में वाहन खड़ा करने वालों की चिह्रित किया गया। शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 


इंस्पेक्टर पत्नी पर लूटपाट का आरोप

गाजियाबाद : सीजेएम कोर्ट में सीआइएसएफ में तैनात एक दारोगा ने अपनी ही इंस्पेक्टर पत्नी समेत अन्य पर लूटपाट का आरोप लगाया है। दारोगा ने घर में घुसकर लूटपाट की बात कहते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।


अनियंत्रित एक्सयूवी कार गंगनहर में गिरी

गाजियाबाद। मुरादनगर में डिडौली पुल के पास अनियंत्रित एक्सयूवी कार गंगनहर में गिर गई है। जिन दो छात्रों को तैरना आता था वे निकल गए, जबकि छात्रा समेत चार लोग डूब गए हैं। एनडीआरएफ की मदद से डूबने वालों की तलाश जारी है। सभी लोग देहरादून से दिल्ली घूमने जा रहे थे। स्वजन मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना रात 12 बजे के आसपास की है। 


मिली जानकारी के अनुसार हर्षित पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव कोकड़ा मुजफ्फरनगर एवं अनमोल देशवाल पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर यह दोनों बच गए हैं।


बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते लोग हुए परेशान

गाजियाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के बाद तीसरे दिन रविवार को बहुत से एटीएम से कैश नहीं निकल सका। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को शहर के अधिकांश इलाकों के कई एटीएम कैश से खाली रहे या बंद रहे। उपभोक्ता कैश निकालने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।


बैंक कर्मचारी व अधिकारियों ने शुक्रवार व शनिवार दो दिन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। दो दिन से बैंकों से कैश निकालने से वंचित उपभोक्ताओं को तीसरे दिन रविवार होने पर एटीएम से कैश न निकलने से खासा परेशानी का सामना करना पड़ा और वह बैरंग ही एटीएम से मायूस होकर वापस निकलते हुए दिखाई दिए। इसके चलते बहुत से उपभोक्ता ऑनलाइन बैंकिग का सहारा लेते हुए नजर आए। कैश न मिलने पर लोगों ने डिजिटल लेन-देन कर जरूरत को पूरा किया। शहर के आरडीसी, नवयुग मार्केट, आंबेडकर रोड, चौधरी मोड, संजय नगर, कवि नगर, शास्त्री नगर आदि स्थानों से लोगों ने अधिकांश एटीएम में कैश न होने की शिकायत की।


पुलिस ने विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी

 बरेली : किसी बड़ी साजिश के चलते फर्रुखाबाद से बरेली लाई जा रही विस्फोटक की बड़ी खेप को पुलिस ने रविवार दोपहर सैटेलाइट बस अड्डे पर पकड़ लिया। विस्फोटक को पीलीभीत डिपो की बस में नीचे बने लगेज बॉक्स में चार बोरियों में भरकर रखा गया था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस के परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। विस्फोटक मिलने की सूचना मिलने पर एटीएस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।


कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द बचाने को राजद से हाथ मिलाया

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला दिल्ली का सांप्रदायिक सौहार्द बचाने के लिए किया है। बिहार में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बचाने वाली राजद मुख्य पार्टी है। कांग्रेस ने भी पूर्वाचलियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में विकास के अनेक कार्य किए हैं।


मोदी कल शाहदरा में करेंगे रैली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपने सभी स्टार प्रचार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इसकी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा सोमवार को होगी। शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा में सीबीडी ग्राउंड में पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे।


जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे सीबीडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर शाहदरा के भाजपा उम्मीदवार समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मंगलवार को भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे। द्वारका के डीडीए ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।


योगी पर बैन लगाने के लिए आयोग पहुंची आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बैन लगाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि हमने चुनाव आयोग को यूपी के सीएम और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है, "हम चुनाव आयोग से चुनाव खत्म होने तक योगी आदित्यनाथ के चुनाव अभियान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं।


एयरपोर्ट पर 4 यात्रियों के पास मिला करोड़ों का गोल्ड

चेन्नई। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 4.46 किलो सोने के साथ चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। इस सोने की कीमत 1.87 करोड़ बताई जा रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट कस्टम के कमीश्नर के मुताबिक तीन यात्री श्रीलंका के कोलंबो से यहां शुक्रवार की रात को पहुंचे थे, जिन्हें एग्जिट के दौरान हिरासत में लिया गया था। 


प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय से हमारे पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर है

सिंधी समाज के अध्यक्ष मंशाराम सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय से हमारे पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के वक्त सिंध प्रांत में हमारे पूर्वजों को कितनी यातनाएं झेलनी पड़ीं, यह सुनने पर दिल आज भी दुखता है। आज भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ठीक से सांस भी नहीं ले पाते हैं।


हमारी पूरी कौम CAA समर्थन में : ज्ञानी सिंह

सिख समाज की ओर से ज्ञानी सिंह ने कहा कि मोदीजी ने पिछले छह साल में जो किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सिख समाज को 1984 में दंगों में झोंक दिया गया था। पूरा देश जानता है इसके लिए कौन जिम्मेदार है। सीएए के समर्थन में हमारी पूरी कौम है।


सीएए के समर्थन में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को मध्य प्रदेश के बीना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। तिरंगा यात्रा के बाद हुई सभा में वक्ताओं खासकर सिंधी और पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने इस कानून के फायदे बताए।


रैली सुबह करीब 11.30 बजे कटरा मंदिर से शुरू हुई। लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते जा रहे थे। इस रैली को सर्वोदय चौराहे तक जाने की अनुमति थी। लिहाजा पुलिस ने वहां बैरिकेड्स लगा रखे थे। कुछ उत्साही युवा वहां से आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद अटल मंच पर सभा हुई।


दिल्ली चुनावः योगी ने जमकर खेला हिंदुत्व का कार्ड

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को अपनी पहली जनसभा में ही उन्होंने पाकिस्तान से लेकर शाहीनबाग और राम मंदिर जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखा। उन्होंने लगातार चार जनसभा में जमकर हिंदुत्व का कार्ड खेला और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से सहानुभूति लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।


आदर्श नगर में सभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के समर्थन में अपील कर रहा है यानी उन्हें दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं है। अपने पाकिस्तान के आकाओं से कह करके अपने पक्ष में बयान दिलवा रहे हैं। पाकिस्तान का मंत्री दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल के समर्थन में बोलता है। क्या लगता है इससे। इनके तार कहां तक जुड़े हैं, ये तो देश के साथ गद्दारी है। इन चेहरों को पहचान लीजिए ये देश की सुरक्षा के लिए घातक हैं। केजरीवाल को अपने लोगों पर विश्वास कम है और पाकिस्तान पर विश्वास ज्यादा है। पाकिस्तान से कहलवा रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसे नहीं। देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू 23 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत हो गए।


पीएफआई ने शाहीन बाग में तैयार की 300 युवाओं की फौज

पीएफआई ने शाहीन बाग में 300 युवाओं की फौज तैयार की है। बताया जा रहा है कि इन युवाओं को शाहीन बाग से लेकर जामिया के प्रदर्शन को जारी रखने की कमान सौंपी गई है।


वहीं संगठन पर बैन की आशंका को देखते हुए एसडीपीआई नाम से एक दूसरा संगठन खड़ा किया गया है। नए संगठन को राजनीति में उतारकर जमीनी पैठ बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस इनपुट के बाद देश की खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें आईएसआई से भी फंडिंग हो सकती है।  


झारखंड : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पी मुरुगन, एसपी बोकरो ने बताया कि  चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। 


अजमेर के अस्पताल में कोरोनावायरस का संदिग्ध भर्ती

राजस्थान में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के संक्रामक रोग वार्ड में चीन से लौटे एक युवक को आज कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर भर्ती कराया गया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के सोनी ने संदिग्ध मरीज के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह संदिग्ध करीब डेढ़ वर्ष से चीन में रह रहा था और शुक्रवार को ही किशनगढ़ लौटा था। उसमें कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर उसे अजमेर भेजा गया। यहां से उसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।


पुल से स्कॉर्पियो गाड़ी गिरी, छह दोस्तों की मौत

पूंडरी-ढांड रोड पर ड्रेन पुलिस के ऊपर हुए वीभत्स सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए छह युवक बीस से 30 साल की उम्र के हैं जिनमें से एक युवक की महज तीन माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। रात्रि एक बजे तक तीन युवकों की ही शिनाख्त हो पाई। पुलिस देर रात तक मृतकों की शिनाख्त में जुटी रही। 


वहीं एक-एक करके जिला अस्पताल में पहुंच रहे परिजनों की हादसे की जानकारी मिलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई और परिजन शोक में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि पूंडरी-फरल मार्ग पर ड्रेन पुल के नजदीक एक स्कॉर्पियो में सवार छह युवक हादसाग्रस्त हो गए।

गाड़ी हादसे के बाद ड्रेन पुल के निकट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार छह युवकों की मौके ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से दो बार में एंबुलेंस की मदद से पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 


हरिद्वार : महिला से मारपीट, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला

क्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मामले की पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 


रुड़की निवासी नसीम की बेटी का निकाह सितंबर 2016 में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी अशरद पुत्र रियासत के साथ हुआ था। आरोप है कि 31 जनवरी को विवाहिता के पति अशरद और उसके परिवार के लोगों ने महिला से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही आरोपी पति ने महिला को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।


कोरोनावायरस : वुहान से 323 भारतीयों को लाया गया

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं। विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रिनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया है।


कोरोनावायरस: भारत वापस लौटे छात्र

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसी के चलते भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक भी शामिल हैं। 


विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रिनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया। भारत वापस लौटने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। छात्रों द्वारा जश्न मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है। 


कोरोनावायरस: चीन के बाहर मौत का पहला मामला आया सामने

घातक कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण चीन के बाहर मौत का पहला मामला फिलीपीन में सामने आया है और इस विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है। इस विषाणु से 14,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

फिलीपीन में कोरोनावायरस के कारण रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस विषाणु के कारण किसी व्यक्ति की चीन के बाहर मौत होने का यह पहला मामला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे कुछ ही घंटे पहले चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया था कि शनिवार तक इस विषाणु के कारण कुल 304 लोगों की मौत हुई है। फिलीपीन में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह चीन के वुहान शहर का रहनेवाला था।


कोरोनावायरस: भारत ने ई-वीजा सुविधा को निलंबित किया

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसे देखते हुए एहतियातन तौर पर  भारत ने चीनी नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा को निलंबित कर दिया है।


बता दें कि भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली ही पहुंचा है। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं।


शाहीन बाग: हिरासत मे लिए गए 50 से अधिक लोग

शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल रास्ता खुलवाने के लिए प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोग पहुंचे हैं। इसके चलते प्रदर्शनकारी और हटाने पहुंचे लोग आमने सामने हो गए हैं। विवाद बढ़ता देख भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं डीसीपी (साउथ ईस्ट) चिन्मय बिश्वाल भी मौके पर पहुंचे हैं। चिन्मय बिश्वाल ने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में किसी भी विरोध करने वालों को आने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां आने वाले थे लेकिन हमने उन्हें यहां पहुंने से रोक लिया।  


जानकारी के मुताबिक शाहीन बाग में बंद रास्ते को खुलवाने के लिए हिंदू सेना सहित आसपास के कई गांवों के लोग इक्ट्ठा हुए हैं। इन सभी लोगों ने पुलिस से भी मुलाकात की थी, पुलिस ने हालात न बिगड़े इसलिए इऩ्हें प्रदर्शन स्थल पर जाने से मना कर दिया था। 


हिंदू महासभा के अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या

राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। रणजीत अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। आदित्य को बायें हाथ में गोली लगी है।


मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के छह टीमों का गठन किया है। आदित्य के हाथ में फैक्चर हुआ है। प्लास्टर करवाने के बाद पुलिस आदित्य को हजरतगंज कोतवाली ले आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आदित्य सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, रणजीत के परिजन उनका शव लेकर हजरतगंज स्थित घर में वापस आ गए हैं।


कपिल गुर्जर दो दिन की पुलिस रिमांड पर

शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर हवाई फायरिंग करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किए गए कपिल गुर्जर को दिल्ली की एक अदालन ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि आरोपी कपिल दिल्ली-नोएडा सीमा के पास दल्लुपुरा का रहने वाला है। 


शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

अप्रैल 2020 से पेश होगा जीएसटी रिटर्न का सरल स्वरूप : सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रिटर्न का सरल स्वरूप अप्रैल 2020 से पेश किया जाएगा।


उन्होंने लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि जीएसटी ने इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मदद पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद हर परिवार को मासिक व्यय में चार प्रतिशत की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में जीएसटी में दो लाख नए करदाता जुड़े हैं। इसके तहत 40 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं तथा 105 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए हैं।


बजट अर्थव्यवस्था मजबूत करेगा: योगी

वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।


उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर को इस विकासोन्मुखी बजट के लिए बधाई देता हूं। यह बजट विकास और किसानों की बेहतरी की ओर ले जाएगा।


उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। बजट में किसानों के लिए 'किसान रेल योजना' शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान जल्दी खराब होने वाली चीजों को सही समय पर मार्केट तक पहुंचा सकेंगे। 


देश में कई रूटों पर चलेगी निजी ट्रेनें


  • तेजस एक्सप्रेस जैसी निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा। 

  • राजमार्गों के विकास में तेजी लाई जाएगी। 

  • मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त किया गया है।

  • 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है।

  • रेलवे की खाली जमीन पर सौर उर्जा उत्पादन की पहल की जाएगी। 

  • 27000 किमी के ट्रेक को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। 

  • मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन के कार्य में तेजी लाइ जाएगी। 

  • पीपीपी मॉडल से स्टेशनों के पुर्नविकास की चार परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

  • प्रधानमंत्री ने अर्थ गंगा की अवधारणा रखी है। 

  • नदी के किनारों पर आर्थिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की जाएगी। 

  • उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 100 नए वायुपत्तन कानिर्माण किया जाएगा।

  • 2020-21 में परिवहन अवसंरचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव। 

  • 2020-21 में विद्धुत और नवीकरणीय ऊर्जा को लगभग 22 हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव। 

  • राष्ट्रीय गैस ग्रिड को मौजूदा 16200 किमी से बढ़ाकर 27 हजार किमी तक पहुंचाने का प्रस्ताव। 


ये उसका शरीर है जो मन करेगा करेगी

ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस सुर्खियों में रही। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। जिसमें प्रियंका पति निक जोनस के साथ सफेद रंग की गाउन में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की तस्वीरें जैस ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग को लेकर प्रियंका के बाद अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। 


शाहीन बाग: बातचीत के लिए मोदी सरकार तैयार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी  शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों से मोदी सरकार बात करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होगा जब शाहीन बाग के लोग भी बातचीत को तैयार होंगे।


कानून मंत्री का रविशंकर का यह बयान एक निजी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान आया। कार्यक्रम में शाहीन बाग के प्रतिनिधि करने वाले भी मौजूद थे। उन्होंने रविशंकर से पूछा कि अबतक सरकार की तरफ से किसी ने बातचीत की कोशिश क्यों नहीं की। इस पर रविशंकर ने कहा कि वे लोग बातचीत को हमेशा तैयार हैं, लेकिन शाहीन बाग के कुछ नेताओं का बयान आता है कि बातचीत तबतक नहीं होगी जबतक सीएए वापस नहीं होगा। लेकिन अगर फिर भी प्रदर्शनकारियों की तरफ से बातचीत की गुजारिश आएगी तो वे जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी ऐसा बोलें कि वहीं बैठकर बातचीत होगी तो यह मुश्किल है।


किसानों के लिए वित्त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं


  • किसानों की आय दोगुना करना के लक्ष्य 2022 तक।

  • 11 करोड़ किसान फसल बीमा योजना।

  • खेती, मछली पालन पर जोर, कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा उनके लिए उन्नति लाई जाएगी।

  • पानी की कमी से संबंधित कमी देश भर में गंभीर विषय 100 जिले इससे प्रभावित। इनके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।

  • पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।

  • महिलाओं के धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।

  • चलेगी किसानों के लिए रेल, जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं जैसे कि दूछ मांस मछली के चलेगी।

  • कृषि विमान सेवा नागर विमानन मंत्रालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर शुरू करेगा। 

  • पीएम किसान के सभी पात्र केसीसी स्कीम में लाए जाएंगे।

  • मनरेगा को चारागार के रूप में विकसित किया जाएगा। 

  • 2025 तक दूध प्रसंस्करण 108 मिलियन टन करने का लक्ष्य।

  • 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ कृषि लोन का लक्ष्य।

  • वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकीकृत कृषि प्रणाली का विस्तार किया जाएगा

  • नाबार्ड की वित्तपोषण स्कीम का फिर से विस्तार किया जाएगा। 

  • मनरेगा को चारागाह के रूप में विकसित किया जाएगा। 

  • 2022-23 तक मत्स्य उत्पादन बढ़ाकर 200 लाख टन करने का प्रस्ताव। 

  • प्रधानमंत्री किसान के सभी पात्र लाभार्थी केसीसी स्कीम में शामिल होंगे

  • 2025 तक दूध प्रसंस्करण क्षमता दोगुना कर 108 लाख टन करने का लक्ष्य

  • 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ कृषि ऋण का लक्ष्य

  • कृषि एवं संबद्ध क्रियाकलापों सिचाई और ग्रामीण विकास के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का आवंटन

  • इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया है: वित्त मंत्री


बजट 2020 : आयकर की दरों में मध्यम वर्ग को सरकार ने दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए टैक्स स्लैब की दरों में बड़ा बदलाव करने की घोषणा करने की है। इस के जरिए मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि वित्त मंत्री ने नई टैक्स स्लैब की दरों को वैकल्पिक रखा है। अगर किसी करदाता को पुराने स्लैब से ज्यादा फायदा हो रहा है तो वो उसे दाखिल कर सकता है। हालांकि नई टैक्स स्लैब के लागू होने से करदाता किसी तरह की छूट का लाभ नहीं ले पाएंगे। 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...