रविवार, 2 फ़रवरी 2020

25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

दनकौर: दनकौर पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान बबलू निवासी पिलखुआ जिला हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपित के दो अन्य साथियों कलुआ निवासी देहरा व मुस्तफा निवासी धौलाना को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोप है कि आरोपित गैंग बनाकर टैंकरों से तेल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपितों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया और गिरफ्तारी न होने के चलते 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES