रविवार, 2 फ़रवरी 2020

सीएए पर फैलाया जा रहा है झूठ: कटारिया

ग्रेटर नोएडा : देश में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) पर झूठ फैलाया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने का है, ना कि लेने का। जो लोग इस पर शोर मचाना चाहते हैं, मचा लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की समस्याओं का समाधान करके रहेंगे। अभी तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर बाकी है। ये बातें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं। वह कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो परिसर में ग्रामीण बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।


परिवहन मंत्री ने कहा कि जब कोई जनपयोगी बस सेवा संचालित करने की उनसे बात करता है तो वह मना नहीं करते। लेकिन कोई ट्रांसफर व पोस्टिग की बात करता है तो वह केवल निजी स्वार्थ के लिए है, राष्ट्र के लिए नहीं। यह कार्य शासन के कार्य का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी काम के लिए वह आवेदन पत्र नहीं मांगते सीधे अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जाते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES