रविवार, 2 फ़रवरी 2020

पाकिस्तान जिदाबाद बोलने वालों को माफी नहीं: राजनाथ

ग्रेटर नोएडा: अगर कोई व्यक्ति किसी भारतीय की नागरिकता पर उंगली उठाता है तो हम उसके साथ खड़े हैं, लेकिन कोई भारत में रहकर पाकिस्तान जिदाबाद करेगा तो उसे माफ नहीं करेंगे। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। इंसाफ, न्याय हमारा संकल्प है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बातें ग्रेटर नोएडा के अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान परिसर में पूर्व सांसद हुकुम सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आयोजित सभा में कही।


रक्षामंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा कि निहित स्वार्थ के लिए धर्म की राजनीति की जा रही है। राजनीति शब्द का अर्थ राज्य को सन्मार्ग पर ले जाना है। आज राजनीति शब्द का अर्थ पूरी तरह से बदल चुका है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES