ग्रेटर नोएडा : कोरोना वायरस को देखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड में दस बिस्तर तैयार किए गए हैं। वार्ड को अस्पताल परिसर के ऐसे हिस्से में बनाया गया है, जहां से अस्पताल में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि, इसके लिए अभी तक पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट (पीपीई सेंपल लेने के लिए विशेष किट) और मास्क जिला अस्पताल से नहीं मिल पाए हैं। इसके चलते अभी फिलहाल किसी संदिग्ध का जांच आदि नहीं की जा सकती।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें