अलीगढ़। गृहकर में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को जापान हाउस भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप है कि विरोध करने पर विवेक बंसल ने जिला कार्यालय के मंत्री को जान से मारने की धमकी दी। कहा, 'तुझे योगी और मोदी भी नहीं बचाए पाएंगे।' पुलिस ने विवेक बंसल, हरिओम शर्मा समेत 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिपाल सिंह का कहना है कि कांग्रेसियों ने सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा कार्यालय पर आकर नाटक रचा। हम भी सत्ता से बाहर रहे हैं, मगर विरोध में कभी किसी के कार्यालय पर नहीं गए। गेट आदि तोडऩे की कोशिश की गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें