रविवार, 2 फ़रवरी 2020

एएमयू में भड़काऊ भाषण देने वाले गोरखपुर के डॉ. कफील को जेल

अलीगढ़। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में जमानत पर बाहर आए डॉ. कफील एक बार फिर जेल में हैं। डॉ. कफील को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 12 दिसंबर को भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल भेजा गया है।


डॉ. कफील को सिविल लाइन पुलिस मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को अलीगढ़ लेकर पहुंच गई। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में लेकर सुरक्षा कारणों से मथुरा जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES