बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

46 विदेशी एयरलाइंस ने चीन के लिए उड़ानें निलंबित कीं

नई दिल्ली/बीजिंग. चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कुल 46 विदेशी एयरलाइंस ने चीन के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं। देश में मंगलवार तक कोरोनावायरस से 426 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देश में अब तक 20,383 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि सार्स के प्रकोप से चीन में 349 लोग मारे गए थे। चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा सार्स वायरस से ज्यादा हो गया है। चीन से मानेसर के जांच शिविर में लाए गए लोगों में से पांच को सर्दी और जुकाम की शिकायत के बाद बेहतर ऑब्जर्वेशन और इलाज के लिए दिल्ली कैंट के अस्पताल ले जाया गया। उनके सैम्पल्स को एम्स भेजा गया था, जहां एक व्यक्ति का सैम्पल निगेटिव पाया गया, जबकि अन्य चार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES