इस बीच, आईटीबीपी कैंप में रह रहे पांच संदिग्ध मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। यह उन 400 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एयर इंडिया के विशेष विमान की मदद से भारत सरकार शनिवार और रविवार को वुहान से वापस लाई थी। तभी से इनको आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। कैंप में रखे गए 406 लोगों के कोरोनावायरस संक्रमण की जांच के लिए खून के नमूने लिए गए हैं। इससे पहले सोमवार को कैंप में रह रहे पांच लोगों को खांसी और जुकाम के लक्षण दिखने के बाद दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें