पठानकोट. 18 दिन पहले किडनैप किए तारागढ़ भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान के 25 वर्षीय बेटे विशाल का शव कथलौर सैंक्चुअरी में मिला। 25 वर्षीय विशाल उर्फ विनी को 17 जनवरी को किडनैप करने के बाद 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। विशाल के दोनों हाथों पर चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि किडनैपिंग के 1-2 दिन बाद ही हत्या कर दी गई है और जानवरों ने उसके हाथ नौंच डाले हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें