रविवार, 2 फ़रवरी 2020

बजट से बंधी अमेठी को आस

अमेठी : मोदी सरकार के बजट में सीधे तौर पर तो जिले को कुछ खास नहीं मिला है पर जिन योजनाओं के लिए बजट में प्रबंधन किया गया है, उनका सीधा फायदा जिले के लोगो को भी मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही नए बजट से रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। वहीं छोटे उद्योगों को भी संजीवनी मिलती दिख रही है।


जिले में रेलवे के गतिशील कार्यो में और तेजी आने की बात कही जा रही है। वहीं इंद्रधनुष योजना में 12 नई बीमारियों को जोड़ने की बात सुन लोग खुश हैं। किसानों के लिए बजट में सरकार ने उनकी आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य के तहत बीस लाख किसानों को सोलर पंप लगाने में मदद करने की बात कही है, जिससे जिले के किसानों में उम्मीद जगी है। इनकम टैक्स में कटौती से मिडिल क्लास के लोग खासे खुश हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES