बलरामपुर : आम बजट में बैंकों के प्रति खासकर ग्रामीण खाताधारकों का भरोसा बढ़ाने वाला कदम उठाया गया है। अब तक एक लाख रुपये तक की गारंटी थी। इंश्योरेंस कवर पांच लाख करने से मध्यम वर्ग के लोग बैंकों की तरफ रुख करेंगे। क्योंकि इंश्योरेंस कवर कम होने से अधिक बचत करने से लोग बचते थे।
जिले में एसबीआइ, पंजाब नेशनल, इलाहाबाद, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल समेत निजी बैंकों की शाखाएं हैं। करीब आठ लाख खाताधारक हैं। बैंक गारंटी बढ़ाए जाने का सभी ने स्वागत भी किया है। खाता धारक राजेंद्र गुप्त का कहना है कि पूर्व में यहां जिला सहकारी बैंक के बंद होने पर लोगों का लाखों रुपये डूब गया था। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लोग अधिक रकम जमा करने से बचते थे, लेकिन इस निर्णय से एक बार फिर लोगों में भरोसा जगा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें