प्रयागराज। संगम तट पर चल रहे माघ मेले में रविवार को कोई विशेष स्नान पर्व नहीं है। खिली धूप के बीच सुहावने मौसम में नजारा किसी स्नान पर्व जैसा ही है। रविवार की छुट्टी और खिली धूप में शहर के लोग परिवार के साथ संगम की ओर बढ़े तो भीड़ से मेला प्रशासन परेशान हो उठा। फौरन गाड़ियां रोकी जाने लगीं। फिर भी लोग संगम पहुंचे और त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। मेले में खरीदारी के साथ परेड मैदान में लगे झूलों पर बच्चों ने मस्ती की। मेले के इंट्री प्वाइंट पर जाम लगा रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें