बदायूं : शहर के गांधी ग्राउंड में लगने वाले संडे बाजार के दुकानदारों को भी अब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसकी बड़ी वजह है कि तमाम बाहर के लोग आकर यहां कारोबार करते हैं और उनकी पहचान भी दर्ज नहीं की जाती है। ऐसे में कोई भी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति दुकान की आड़ में किसी संगीन वारदात को अंजाम दे जाए तो उसको पकड़ना भी काफी मुश्किल होगा। इसके साथ ही दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से पालिका के कर्मचारी अवैध रूप से उनसे वसूली करते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन ने अब सभी दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन कराए जाने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए सभी दुकानदारों का डाटा जुटाया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें