मुरादाबाद। बेटी को विदा करके ड्यूटी लौट रहे आबकारी निरीक्षक की रामपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद जनपद की सीमा में हुआ। प्रयागराज के बादशाही मंडी में रहने वाले आबकारी निरीक्षक दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी की तैनाती वर्तमान में शामली जनपद में थी। 30 जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। वह छुट्टी लेकर प्रयागराज गए थे। 31 जनवरी को बेटी को विदा किया और पहली फरवरी को वह ड्यूटी के लिए निकल पड़े। वह बोलेरो कार से प्रयागराज से चले, जिसे चालक अंकित निवासी शामली चला रहा था। बोलेरो आधी रात के बाद मुरादाबाद में टोल टैक्स से आगे निकली तो सामने आ रहे टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने आबकारी निरीक्षक और चालक को रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां आबकारी निरीक्षक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें