राहुल ने कहा- मोदी और केजरीवाल दोनों की युवाओं को रोजगार देने में दिलचस्पी नहीं है। वे सत्ता में रहने के लिए एक भारतीय को दूसरे से लड़ाने के इच्छुक हैं। वे (भाजपा) हिंदू, इस्लाम और सिख धर्म की बात करते हैं। उन्हें धर्म के बारे में ज्ञान ही नहीं है। इन धर्मों में कहां लिखा है कि दूसरे लोगों पर हमला करो। मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, किस प्रकार के हिंदू धर्म की बात कर रहे हैं। इस धर्म में तो सभी को साथ लेकर चलने की बात कही गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें