बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

ताजमहल भी बेच देंगा मोदी

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के जंगपुरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक कंपनियों में सरकारी हिस्सेदारी बेचने के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी सब कुछ बेच रहे हैं। इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, रेलवे और यहां तक कि लाल किला भी। वे ताज महल भी बेच सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया था, लेकिन एक भी फैक्ट्री नहीं खोली गई। देश के युवा काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES