बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

भाजपा दुशासनों की पार्टी: ममता

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ रैली की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को सीएए के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भाजपा की तरह दुशासनों की पार्टी नहीं। वे (भाजपा) मुहम्मद बिन तुगलक की औलाद हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे जीत नहीं सकते इसलिए गोलियां चला रहे। 


बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘भाजपा देश में सीएए, नेशनल सिटिजन रजिस्टर( एनआरसी) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) जबरदस्ती लागू करना चाहती है। मैं इसे किसी भी तरह से रोकूंगी। जब तक मैं न कहूं किसी को अपने आधार कार्ड या परिवार के सदस्यों की जानकारी नहीं सौंपे। अगर मेरे पास मेरी मां का जन्म प्रमाणपत्र नहीं है, तो क्या वे मुझे देश से बाहर कर देंगे।’’


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...