रविवार, 2 फ़रवरी 2020

पुल से स्कॉर्पियो गाड़ी गिरी, छह दोस्तों की मौत

पूंडरी-ढांड रोड पर ड्रेन पुलिस के ऊपर हुए वीभत्स सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए छह युवक बीस से 30 साल की उम्र के हैं जिनमें से एक युवक की महज तीन माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। रात्रि एक बजे तक तीन युवकों की ही शिनाख्त हो पाई। पुलिस देर रात तक मृतकों की शिनाख्त में जुटी रही। 


वहीं एक-एक करके जिला अस्पताल में पहुंच रहे परिजनों की हादसे की जानकारी मिलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई और परिजन शोक में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि पूंडरी-फरल मार्ग पर ड्रेन पुल के नजदीक एक स्कॉर्पियो में सवार छह युवक हादसाग्रस्त हो गए।

गाड़ी हादसे के बाद ड्रेन पुल के निकट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार छह युवकों की मौके ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से दो बार में एंबुलेंस की मदद से पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...