आगरा। हर नागरिक को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में अपना नाम दर्ज कराना होगा। इसके साथ ही परिवार और खुद से जुड़ीं तमाम जानकारी भी साझा करनी होंगी। अपने मोबाइल फोन से लेकर साइकिल, स्कूटर, बाइक आदि की भी जानकारी होंगी। इंटरनेट प्रयोग कर रहे हैं या नहीं, यह भी बताना होगा।
जनगणना 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह दो चरणों में होगी। पहले चरण (16 मई से 23 जून) में मकानों की गणना होगी। 148 फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। चार मास्टर ट्रेनर जनगणना कार्य के संबंध में इन्हें प्रशिक्षित करेंगे। बाद में फील्ड ट्रेनर ब्लॉक और नगर पंचायत स्तर पर गणनाकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। यह कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कि 16 मई मकान गणना शुरू हो सके। इस चरण में गणनाकर्मी 34 बिंदुओं पर प्रत्येक परिवार से जानकारी एकत्रित करेंगे। फरवरी में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) संशोधन का कार्य शुरू होगा। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपनी नागरिकता के संबंध में जानकारी देनी होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें