भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को अपनी पहली जनसभा में ही उन्होंने पाकिस्तान से लेकर शाहीनबाग और राम मंदिर जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखा। उन्होंने लगातार चार जनसभा में जमकर हिंदुत्व का कार्ड खेला और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से सहानुभूति लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।
आदर्श नगर में सभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के समर्थन में अपील कर रहा है यानी उन्हें दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं है। अपने पाकिस्तान के आकाओं से कह करके अपने पक्ष में बयान दिलवा रहे हैं। पाकिस्तान का मंत्री दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल के समर्थन में बोलता है। क्या लगता है इससे। इनके तार कहां तक जुड़े हैं, ये तो देश के साथ गद्दारी है। इन चेहरों को पहचान लीजिए ये देश की सुरक्षा के लिए घातक हैं। केजरीवाल को अपने लोगों पर विश्वास कम है और पाकिस्तान पर विश्वास ज्यादा है। पाकिस्तान से कहलवा रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसे नहीं। देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू 23 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें