कोलकाता. आईएसआईएस के आतंकी अबु मूसा ने कोर्ट में जज के ऊपर जूता फेंक दिया। सेशन जज प्रसेनजीत बिस्वास मंगलवार को मूसा के केस की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान मूसा ने चिल्लाते हुए जूता फेंका, हालांकि जूता जज को नहीं लगा। मूसा को 2016 में कथिततौर पर आईएसआईएस से संबंध होने के शक में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी न्यायायिक हिरासत में है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें