रविवार, 2 फ़रवरी 2020

बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते लोग हुए परेशान

गाजियाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के बाद तीसरे दिन रविवार को बहुत से एटीएम से कैश नहीं निकल सका। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को शहर के अधिकांश इलाकों के कई एटीएम कैश से खाली रहे या बंद रहे। उपभोक्ता कैश निकालने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।


बैंक कर्मचारी व अधिकारियों ने शुक्रवार व शनिवार दो दिन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। दो दिन से बैंकों से कैश निकालने से वंचित उपभोक्ताओं को तीसरे दिन रविवार होने पर एटीएम से कैश न निकलने से खासा परेशानी का सामना करना पड़ा और वह बैरंग ही एटीएम से मायूस होकर वापस निकलते हुए दिखाई दिए। इसके चलते बहुत से उपभोक्ता ऑनलाइन बैंकिग का सहारा लेते हुए नजर आए। कैश न मिलने पर लोगों ने डिजिटल लेन-देन कर जरूरत को पूरा किया। शहर के आरडीसी, नवयुग मार्केट, आंबेडकर रोड, चौधरी मोड, संजय नगर, कवि नगर, शास्त्री नगर आदि स्थानों से लोगों ने अधिकांश एटीएम में कैश न होने की शिकायत की।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES