बरेली : किसी बड़ी साजिश के चलते फर्रुखाबाद से बरेली लाई जा रही विस्फोटक की बड़ी खेप को पुलिस ने रविवार दोपहर सैटेलाइट बस अड्डे पर पकड़ लिया। विस्फोटक को पीलीभीत डिपो की बस में नीचे बने लगेज बॉक्स में चार बोरियों में भरकर रखा गया था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस के परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। विस्फोटक मिलने की सूचना मिलने पर एटीएस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें