रविवार, 2 फ़रवरी 2020

अनियंत्रित एक्सयूवी कार गंगनहर में गिरी

गाजियाबाद। मुरादनगर में डिडौली पुल के पास अनियंत्रित एक्सयूवी कार गंगनहर में गिर गई है। जिन दो छात्रों को तैरना आता था वे निकल गए, जबकि छात्रा समेत चार लोग डूब गए हैं। एनडीआरएफ की मदद से डूबने वालों की तलाश जारी है। सभी लोग देहरादून से दिल्ली घूमने जा रहे थे। स्वजन मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना रात 12 बजे के आसपास की है। 


मिली जानकारी के अनुसार हर्षित पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव कोकड़ा मुजफ्फरनगर एवं अनमोल देशवाल पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर यह दोनों बच गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES