जोधपुर. देश पर अब तक के सबसे बड़े टिड्डी हमले से निपटने में नाकाम रहे टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) का दावा है कि उसने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। संगठन के उप निदेशक डॉ. केएल गुर्जर का कहना है कि उनकी टीमों ने करीब 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जमीन पर टिडि्डयों का मारा है। जबकि उनकी ही टीम के सदस्य मानते हैं कि ठंड की वजह से टिडि्डयां जमीन पर नहीं पेड़ों पर बैठ रही थीं।
दवा का स्प्रे करते ही वे हवा में उड़ जातीं। हवा में ही टिडि्डयों पर दवा के छिड़काव के लिए न तो टीम के पास हेलीकॉप्टर या प्लेन थे और ना ही ड्रोन। गुजरात फ्रंटियर के बाड़मेर डीआईजी गुरपालसिंह का कहना है कि हमने 5 बार टिडि्डयों की सूचनाएं एलडब्यूओ को दी है, उनके साथ जमीनी कार्रवाई भी है, परंतु उन्होंने हमसे हेलीकाॅप्टर की डिमांड नहीं की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें