राजस्थान व गुजरात की सीमा में फैले 2 लाख किलोमीटर के सेड्यूल्ड डेजर्ट एरिया जिसमें कुछ हिस्सा पंजाब व हरियाणा का भी, इस बार के टिड्डी हमले ने इन प्रदेशों में करीब 100 करोड़ की फसलें चट की है। सर्वाधिक प्रभावित राजस्थान का पश्चिमी इलाका रहा, जिसके छह जिलों में अब तक लगभग 90 करोड़ का नुकसान आंका गया है। गुजरात के सर्वे में करीब 6 करोड़ और पंजाब-हरियाणा में थोड़ा-थोड़ा नुकसान माना गया है।
केंद्र व राज्यों में चल रही बयानबाजी की हकीकत यह है कि राजस्थान सरकार ने अधिकांश प्रभावित किसानों को मुआवजा बांट दिया, गुजरात में प्रति हैक्टेयर 6800 रुपए मुआवजे की घोषणा हुई है, दिया नहीं। पंजाब में भले ही ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, परंतु वहां के कृषि विवि के वीसी ने पाकिस्तानी विवि के वीसी को चिट्ठी तो लिखी ही है जिसमें उन्होंने टिडि्डयों की ताजा स्थिति साझा करने का आग्रह किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें