विमानन कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज और चेयरमैन कमरुद्दीन मेरानुन को दो महीने के लिए पद से हटा दिया गया है। दाेनाें सलाहकार बने रहेंगे। आरोप है कि एयरबस ने प्लेन का ऑर्डर पाने के लिए एयर एशिया को 355 करोड़ रुपए (5 करोड़ डॉलर) की रिश्वत दी थी। इसमें फर्नांडीज व मेरानुन के शामिल होने का शक है। ब्रिटेन का सीरियस फ्रॉड ऑफिस जांच कर रहा है। हालांकि दोनों ने आरोपों को गलत बताया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें