19 वीं सदी के एक पैलेस को गरीबों और बेघर लोगों के लिए आश्रय में बदल दिया गया है। यह पैलेस वेटिकन की संपत्ति है, जिसे पोप के आदेश पर बेघर लोगों के लिए खोल दिया गया है। बेडरूम, डाइनिंग रूम और अन्य सुविधाओं वाले पलाजो मिग्लियोरी को पहले लक्जरी होटल बनाया जा रहा था, लेकिन पोप फ्रांसिस ने घोषणा की कि इसके बजाय बेघरों के लिए इसके दरवाजे खोलने चाहिए। यह पैलेस 19वीं सदी में महिलाओं के धार्मिक समूह का मुख्यालय था। युवा सिंगल मदर और बच्चों की देखभाल में भी इस्तेमाल होता था।इस चार मंजिला इमारत का पिछले साल ही पुनर्निर्माण किया गया है। यह सेंट पीटर स्क्वैयर के पास प्राइम लोकेशन पर स्थित है। इसके तैयार हो जाने के बाद इसके इस्तेमाल पर काफी चर्चा हुई। ऐसे में ज्यादातर लोगों की राय थी कि इसे एक लक्जरी होटल में बदल दिया जाए, जिससे कैथोलिक चर्च को काफी आय भी होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें