रविवार, 2 फ़रवरी 2020

कोरोनावायरस: भारत ने ई-वीजा सुविधा को निलंबित किया

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसे देखते हुए एहतियातन तौर पर  भारत ने चीनी नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा को निलंबित कर दिया है।


बता दें कि भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली ही पहुंचा है। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES