रविवार, 2 फ़रवरी 2020

कोरोनावायरस: चीन के बाहर मौत का पहला मामला आया सामने

घातक कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण चीन के बाहर मौत का पहला मामला फिलीपीन में सामने आया है और इस विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है। इस विषाणु से 14,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

फिलीपीन में कोरोनावायरस के कारण रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस विषाणु के कारण किसी व्यक्ति की चीन के बाहर मौत होने का यह पहला मामला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे कुछ ही घंटे पहले चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया था कि शनिवार तक इस विषाणु के कारण कुल 304 लोगों की मौत हुई है। फिलीपीन में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह चीन के वुहान शहर का रहनेवाला था।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES