रविवार, 2 फ़रवरी 2020

शाहीन बाग: हिरासत मे लिए गए 50 से अधिक लोग

शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल रास्ता खुलवाने के लिए प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोग पहुंचे हैं। इसके चलते प्रदर्शनकारी और हटाने पहुंचे लोग आमने सामने हो गए हैं। विवाद बढ़ता देख भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं डीसीपी (साउथ ईस्ट) चिन्मय बिश्वाल भी मौके पर पहुंचे हैं। चिन्मय बिश्वाल ने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में किसी भी विरोध करने वालों को आने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां आने वाले थे लेकिन हमने उन्हें यहां पहुंने से रोक लिया।  


जानकारी के मुताबिक शाहीन बाग में बंद रास्ते को खुलवाने के लिए हिंदू सेना सहित आसपास के कई गांवों के लोग इक्ट्ठा हुए हैं। इन सभी लोगों ने पुलिस से भी मुलाकात की थी, पुलिस ने हालात न बिगड़े इसलिए इऩ्हें प्रदर्शन स्थल पर जाने से मना कर दिया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES