जाेधपुर. शहर में स्मैक की लत के शिकार युवाअाें काे पुलिस की सख्ती से नशा मिलना मुश्किल हुअा ताे इसके विकल्प के रूप में नारकोटिक ड्रग्स का काराेबार शुरू हो गया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन गोदामों पर छापा मार एक करोड़ से भी ज्यादा कीमत की टेबलेट्स (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ) बरामद की। साथ ही तीनों गोदाम के संचालक रितेश शर्मा सहित 3 लाेगाें काे हिरासत में लेकर 10 लाख रुपए की नगदी भी जब्त की है। पुलिस जिला पश्चिम की विशेष टीम की सूचना पर ये छापे देवनगर थानांतर्गत बलदेव नगर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानांतर्गत भट्टी की बावड़ी व पाल बालाजी मंदिर के सामने शांतिनगर इलाके में स्थित गोदामों पर मारे गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें