रांची. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने उनके बड़े बेटे तेजप्रताप मंगलवार को रिम्स पहुंचे। करीब दो घंटे की मुलाकात के बाद तेजप्रताप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। शुगर बढ़ा हुआ है। चेहरा भी ठीक नहीं लग रहा है। राज्य सरकार को लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर तेजप्रताप ने कहा कि पूरी मजबूती से चुनाव लड़ना है। जैसे झारखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका गया, उसी तरह बिहार में भी नीतिश सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अर्जुन को मुकुट पहना दिए हैं, राजा घोषित कर दिए हैं। उसको आशीर्वाद दे दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें