हॉन्गकॉन्ग की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी कैथे पैसिफिक ने बुधवार को अपने 27,000 कर्मचारियों को तीन सप्ताह के लिए अवैतनिक अवकाश लेने के लिए कहा है। कंपनी के सीईओ ऑगस्टस टैंग ने बुधवार को वीडियो संदेश में कहा कि एयरलाइन को कोरोनोवायरस की वजह से संकट का सामना करना पड़ रहा है। चीन में अब तक 490 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में 1-1 युवक की मौत हुई है। देश के 31 प्रांतों में 24,324 मामलों की पुष्टि हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें