हांगकांग से जापान के योकोहामा पहुंचे यात्री जहाज में करीब 10 लोगों के खतरनाक कोरोनावायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार जापान के स्वास्थ्य मंत्री कटसुनोबु काटो ने पत्रकारों से कहा, “यात्री जहाज पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10 लोगों को अस्पताल भेजा जाएगा।” इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने सभी यात्रियों से 14 दिन तक जहाज पर ही रहने के लिए कहा है। जहाज में 3700 लोग फंसे हैं। इनमें 2666 यात्री और 1045 क्रू मेंबर हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें