बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

डब्ल्यूएचओ ने कहा- 99% मामले सिर्फ चीन के

जेनेवा में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रोस ऐडहेनॉम गेब्रीयेसोस ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए चीन के उपायों से इसके फैलाव पर रोक लगी है। उन्होंने कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए और एकजुटता की अपील की। साथ ही कहा कि कुछ समृद्ध देश इस संक्रमण के बारे में आंकड़े साझा करने में पीछे हैं। 99% मामले सिर्फ चीन के हैं। डब्ल्यूएचओ ने 24 देशों को मास्क, श्वास उपकरण और अन्य प्रतिरोधी सामग्री के अलावा ढाई लाख परीक्षण किट भेजे हैं। उन्होंने अन्य देशों से कोरोना वायरस के कारण यात्रा और व्यापार प्रतिबंध लागू नहीं करने की अपील की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES