बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 12 यात्री जख्मी

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र स्थित करंज मोड़ के पास मंगलवार सुबह बस पेड़ से टकरा गई। हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। दुर्घटना में बस सवार करीब 12 यात्री जख्मी हो गए। जिन्हें पालकोट सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।


घायलों के अनुसार, जय बालाजी बस राउरकेला से गया जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गुमला स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के करंज मोड़ पहुंची, ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES