रविवार, 2 फ़रवरी 2020

मोदी कल शाहदरा में करेंगे रैली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपने सभी स्टार प्रचार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इसकी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा सोमवार को होगी। शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा में सीबीडी ग्राउंड में पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे।


जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे सीबीडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर शाहदरा के भाजपा उम्मीदवार समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मंगलवार को भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे। द्वारका के डीडीए ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES