शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

अप्रैल 2020 से पेश होगा जीएसटी रिटर्न का सरल स्वरूप : सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रिटर्न का सरल स्वरूप अप्रैल 2020 से पेश किया जाएगा।


उन्होंने लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि जीएसटी ने इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मदद पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद हर परिवार को मासिक व्यय में चार प्रतिशत की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में जीएसटी में दो लाख नए करदाता जुड़े हैं। इसके तहत 40 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं तथा 105 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...