बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

कलेक्टर पर एएसआई को थप्पड़ मारने का आरोप प्रमाणित

भोपाल. राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता पर एएसआई को थप्पड़ मारने का आरोप प्रमाणित पाया गया है। डीजीपी वीके सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। डीजीपी ने लिखा है कि कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पुलिस चाहे तो इस मामले में सीधे कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन मामला कलेक्टर से जुड़ा होने की वजह से सरकार को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। इस पत्र के बाद आईएएस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन में मतभेद उजागर हो गए हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES