सीएए-एनआरसी के विरोध में करीब दो महीने से शाहीन बाग के रास्ते बंद हैं। खामियाजा गरीब और छोटे किसान भी भुगत रहे हैं। गुड्डू कहते हैं, “शाहीन बाग में करीब दो महीने से धरना चल रहा है। रास्ते बंद हैं। लोडिंग गाड़ियां घूमकर जाती हैं। भाड़ा दोगुना हो गया है। हर महीने करीब 12 हजार रुपए बिजली बिल आता है। दो-दो महीने की फसल होती है। बस दाल-रोटी चल रही है। बच्चे सरकारी स्कूल में हैं, लेकिन वहां पढ़ाई अच्छी नहीं होती। बारिश के चार महीने काम नहीं होता। मजदूरी करके खर्च चलाते हैं।”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें