नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर द्वारका में हुई जनसभा में केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- दिल्ली में ऐसा नेतृत्व चाहिए जो सीएए, अनुच्छेद 370 जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के तमाम फैसलों पर देश का साथ देने वाला हो। ये लोग बाटला हाउस के आतंकियों के लिए रो सकते हैं, उनका साथ देने के लिए सुरक्षाबलों को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली का विकास नहीं कर सकते हैं। रैली के दौरान मंच पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जजपा के समर्थन से सरकार बनाई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें