देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 476 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले।
बुधवार, 20 मई 2020
ब्राजील: 2.55 लाख संक्रमित
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 735 लोगों की मौत हो गई है। यहां संख्या पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है। एक दिन पहले यहां 485 लोगों की जान गई थी। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 853 पहुंच गई है। एक दिन में 14,288 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 55 हजार 368 हो गई है। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका, रूस और स्पेन के बाद चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।
रूस: 2.90 लाख से ज्यादा मरीज
रूस में अब तक दो लाख 90 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वहीं, यहां 2722 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में मृतकों की संख्या 1651 हो गई है। देश में 70 हजार से ज्यादा लोग अब तक इससे ठीक हो चुके हैं।
अमेरिका: एक दिन में 759 मौतें
अमेरिका में 91 हजार 981 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 759 लोगों ने जान गंवाई हैं। हालांकि, अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है।
फ्रांस : 70 स्कूल फिर बंद
देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे हैं। ऐहतियात के तौर पर 70 स्कूल फिर बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, सरकार ने कहा है कि स्कूलों में कोई पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। पिछले हफ्ते से देश के 40 हजार हजार स्कूलों को फिर खोलना शुरू किया गया था। करीब 14 लाख छात्र कक्षाओं तक पहुंचे। इनमें से एक लाख 86 हजार छात्र ग्रीन जोन में आने वाले स्कूलों के हैं। यहां कोई पाबंदी नहीं है।
ब्रिटेन : 10 हजार की मौत केयर होम्स में
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 8 मई तक करीब 10 हजार संक्रमितों की मौत इंग्लैंड और वेल्स के केयर होम्स में हुईं। इस दौरान 9 हजार 495 की मौत इंग्लैंड और 480 की मौत वेल्स में हुई।
इजरायल: बिना मास्क पहने भी जा सकेंगे स्कूल
स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेलस्टीन ने मंगलवार को कहा कि तेज गर्मी के कारण यहां छात्रों को बिना मास्क के स्कूल जाने की इजाजत दी गई है। दरअसल, सरकार ने यह फैसला चाइल्ड स्पेशलिस्ट्स की अपील के बाद लिया है। इन्होंने गर्मी में मास्क पहनने से होने वाले नुकसान के प्रति चेतावनी दी थी। बाद में हेल्थ मिनिस्टर ने कहा- बच्चों को लू से भी बचाना जरूरी है। इसलिए, मास्क पहनना फिलहाल अनिवार्य नहीं किया गया है।
पाकिस्तान: कोरोना अब देश में महामारी नहीं है: सुप्रीम कोर्ट
एक तरफ तो पाकिस्तान में कोरोना से 9 सौ से ज्यादा मौत हो चुकी है और 42 हज़ार से कुछ ज्यादा बीमार है। उसी मुल्क की जाहिल सुप्रीम कोर्ट कह रही कि कोरोना अब देश में महामारी नहीं है। सोमवार को एक मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी पाबंदियां हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि अगर स्वास्थ्य अधिकारियों को आपत्ति न हो तो मॉल खोले जाएं। बाजारों पर बैन हटाया जाए। कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि आखिर कोरोना से निपटने में इतनी ज्यादा रकम क्यों खर्च हो रही है। सच्चाई ये है कि पाकिस्तान में संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर तक 42 हजार 915 मामले सामने आए। 903 लोगों की मौत हुई है।
ब्रिटेन : प्रीमियर लीग के 6 प्लेयर और स्टाफर संक्रमित
फुटबॉल वर्ल्ड से बड़ी खबर है। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 6 फुटबॉलर और क्लब स्टाफ के मेंबर पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रीमियर लीग ने खुद मंगलवार रात बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बयान के मुताबिक, लीग के जुड़े 748 प्लेयर्स और स्टाफ मेंबर्स के टेस्ट किए गए थे। इनमें 6 पॉजिटिव पाए गए हैं।
जर्मनी में अब तक 20 हजार से ज्यादा हेल्थ वर्कर संक्रमित
दुनिया में अब तक 49 लाख 52 हजार 763 लोग संक्रमित हैं। 19 लाख 39 हजार 68 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 23 हजार 17 हो गया है। संक्रमितों की जान बचाने में जुटे हेल्थ वर्कर दुनिया के हर देश में खुद भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जर्मनी में इनकी संख्या 20 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 61 ने जान भी गंवाई।
एक खबर पर्यावरण के लिहाज से अहम है। एक रिसर्च में कहा गया है कि लॉकडाउन की वजह से दुनिया में कार्बन उत्सर्जन की दर 15 साल के सबसे कम स्तर पर पहुंच चुकी है।
अमेरिका और चीन के बीच डब्लूएचओ फंसता नजर आ रहा है। मंगलवार को संगठन राष्ट्रपति ट्रम्प के आरोपों पर सफाई दी। कहा- हमने ईमानदार और पारदर्शी तरीके से काम किया। सदस्य देश आरोपों की स्वतंत्र जांच के लिए भी सहमत हो गए। एक अहम खबर फुटबॉल जगत से आई। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 6 प्लेयर और स्टाफर संक्रमित पाए गए। किसी का नाम नहीं बताया गया।
चीन में पर्यटकों की भीड, पाक में 5 एयरपोर्ट शुरू
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के सभी पर्यटन स्थलों में पिछले 18 दिन में 19 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे हैं। उधर, थाईलैंड में दुकानें, फूड कोर्ट खुल रहे हैं। बैंकाक में हर टेबल के साथ एक ही कुर्सी रखी जा रही है। टेबल भी दूर-दूर रखे जा रहे हैं। पाकिस्तान में लाहौर, कराची समेत 5 एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। विमानों में 50 फीसदी सीटें ही भरने की इजाजत है।
दुनिया के 80 में से 40 देशों ने लॉकडाउन खोला
दुनिया के 80 देशों ने कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया था। इनमें से कम से कम 40 देशों में लॉकडाउन खुल चुका है। औरा विजन समेत अन्य रिसर्च एजेंसियों की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। लॉकडाउन खोलने वाले देशों में फिर से कई उद्योग, दुकानें, बीच और अन्य स्थल खुल चुके हैं।
लॉकडाउन खोलने वाले सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के हैं। जबकि कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में 6 देश यूरोप के ही हैं। इनके अलावा अमेरिका और एशियाई देशों में लॉकडाउन खुला है। इन देशों की सरकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन खोलना जरूरी है।
चीन ताइवान को अपना हिस्सा और डीपीपी की नेता साई को अलगाववादी मानता है
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने रिकॉर्ड रेटिंग के साथ राष्ट्रपति के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत कर दी है। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ऐसा रास्ता खोजने को कहा है, जिसमें दोनों देशों का अस्तित्व हो। ताइपे में बुधवार को परेड के बाद अपने भाषण में 63 साल की राष्ट्रपति साई ने कहा कि चीन के साथ बातचीत हो सकती है, लेकिन ‘एक देश दो सिस्टम’ के तहत नहीं।
लिपुलेख-कालापानी को वापस लेकर रहेंगे: नेपाल
पाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने कहा कि तिब्बत, चीन और भारत से सटे कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधूरा को किसी भी कीमत पर वापस लाया जाएगा। प्रधानमंत्री ओली ने भारत का नाम लिए बगैर कहा कि अब हम लगातार इन इलाकों को कूटनीतिक जरिए से वापस लाने में जुटेंगे। अगर इससे कोई नाराज होता है तो हमें फर्क नहीं पड़ता।
दो महीने पहले ओली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इसके बाद वे मंगलवार को संसद पहुंचे। इस दौरान स्पीकर अग्नि सपकोटा ने उन्हें बैठकर भाषण देने की इजाजत दी। ओली नेपाल की कैबिनेट से नए राजनीतिक नक्शे को मंजूरी के बाद सीमा विवाद पर बोल रहे थे।
कोरोना: ५५ दिन के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी
नई दिल्ली. लॉकडाउन फेज-4 में ढील देने के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में जिदंगी पटरी पर लौटती दिख रही है। अहमदाबाद में सैलून और पार्लर पर अप्वाइंटमेंट लेकर लोग पहुंचे तो दिल्ली में लोग कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। लोग ऑफिस के लिए भी निकल रहे हैं।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के कुछ इलाकों में दुकानें खुल रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, 5 हजार कर्मचारी भोपाल से और 3 हजार कर्मचारी मंडीदीप में बनी कॉलोनियों से अपने ऑफिस और फैक्टरियों में पहुंचे। उधर, राज्य में काम रहे मजदूरों को उनके घर भेजने का सिलसिला भी जारी है।
मजदूर: महाराष्ट्र में केवल पुलिस की लाठियां मिलीं
जालौन, छोटे बाजारों में प्रवासी मजूदरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। स्थानीय युवक पूरी-सब्जी, केला, पानी दे रहे हैं। इन्हीं में से एक रफीक जो लोगों को पानी पिला रहे हैं। कहते हैं कि यह समय लोगों की मदद करने का है। इसलिए हम कर रहे हैं। भूखे-प्यासे लोग हमें दुआ देंगे। सद्दाम कहते हैं कि हमें जबसे पता चला कि लोग इस तरह अपने घरों को आ रहे हैं, तब से हम रोज इस तपती दोपहरी में भी लोगों को नाश्ता करा रहे हैं, यह हमारा फर्ज है।
मंगलवार, 19 मई 2020
नोएडा में कोरोना के 12 नए केस
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 42 घंटे में यहां पर कोरोना के 12 नए केस सामने आए, जिसके बाद यहां इस महामारी के 92 मामले हो गए हैं. इसमें से 26 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. फिलहाल नोएडा में कोरोना के 66 एक्टिव केस हैं.
नोएडा में जो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं उनमें से 9 दो अलग-अलग परिवार के हैं. एक परिवार जो एल्डिको यूटोपिया सेक्टर-50 में रहता है, उसके 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा सेक्टर 50 की एक सोसाइटी में रहने वाले परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए.
वहीं, सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक तीन साल का बच्चा भी संक्रमण का शिकार हुआ है. सेक्टर 39 आइसोलेशन वार्ड की एक नर्स भी पॉजिटिव पाई गई है. वहीं, सेक्टर 20 निवासी एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई जो दिल्ली में भर्ती है.
बहरीन से 125 कैदियों को लेकर विशेष विमान कोच्ची पहुंचा
बहरीन सरकार ने कोरोना को देखते हुए 125 भारतीयों कैदी की सजा माफ कर दी। इन लोगों को गल्फ एयर के विशेष विमान से रविवार को कोच्चि पहुंचा दिया। भारत पहुंचने पर सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। फिलहाल इन्हें नौसेना के क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। वापसी में यह विमान लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे अपने 60 नागरिकों को लेकर वापस लौट गया।
तालिबान: कश्मीर भारत का आंतरिक मामला
तालिबान ने सोमवार को सोशल मीडिया के तमाम उन दावों को नकारा है कि, जिसमें कहा जा रहा था कि वह कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में शामिल हो सकता है। उसने कहा है कि तालिबान की स्पष्ट नीति है कि वह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्ताक्षेप नहीं करता है।
अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर में जिहाद में तालिबान के शामिल होने वाली खबरें गलत हैं। इस्लामिक अमीरात की नीति स्पष्ट है कि यह अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।’’ इस्लामिक अमीरात को तालिबान की पॉलिटिकल विंग माना जाता है।
सोशल मीडिया पर नज़र रखने वाले अधिकारियों ने दावा किया था कि तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि कश्मीर विवाद का हल होने तक भारत के साथ दोस्ती करना असंभव है। इसके साथ ही उसने काबुल में कब्जा करने के बाद कश्मीर पर कब्जा करने की बात कही थी।
अफगान सरकार: भारत ने हमारी सबसे ज्यादा मदद की
काबुल. कुछ दिन पहले तालिबान ने कहा था कि भारत 40 साल से अफगानिस्तान में नकारात्मक भूमिका निभाता आया है। अब अफगानिस्तान सरकार ने इसका जवाब दिया है। अफगानिस्तान सरकार ने कहा- भारत वो देश है, जिसने हमें सबसे ज्यादा दान दिया। सबसे ज्यादा मदद की। दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और ये संबंध अंतरराष्ट्रीय नियमों के हिसाब से हैं।
नेपाल ने भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधूरा को अपने देश का हिस्सा बताया
नेपाल ने अपने नए राजनीतिक नक्शे को मंजूरी दे दी है। इसमें तिब्बत, चीन और नेपाल से सटी सीमा पर स्थित भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधूरा को नेपाल का हिस्सा बताया गया है। नए नक्शे में नेपाल के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को दिखाया गया है। इन सीमाओं से सटे इलाकों की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया गया है।
नेपाल के वित्त मंत्री युबराज खाटीवाडा ने नया नक्शा जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपडेटेड नक्शे को मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा गया, जहां इसे मंजूरी दे दी गई। इस नक्शे को सभी सरकारी दस्तावेजों पर इस्तेमाल किया जाएगा। देश के प्रतीक चिन्हों पर भी अब से यही नक्शा होगा। किताबों में यही नक्शा पढ़ाया जाएगा और आम लोग भी इसका ही इस्तेमाल करेंगे।
अमेरिका के पहले वैक्सीन mRNA-1273 का इंसानी ट्रायल सफल
कोरोनावायरस से फैली महामारी कोविड-19 को रोकने के लिए चल रहे वैक्सीन के पहले फेज के ट्रायल में अच्छी खबर अमेरिका से आई है। यहां के पहले कोरोना वैक्सीन के इंसानों पर चल रहे ट्रायल के बहुत ही सकारात्मक नतीजे मिले हैं।
इसे बनाने वाली बोस्टन स्थित बायोटेक कंपनी मॉर्डना ने सोमवार शाम इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिन प्रतिभागियों पर उसके mRNA वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उनके शरीर में उम्मीद से अच्छी इम्यूनिटी बढ़ी है और साइड इफेक्ट्स भी मामूली हैं।
राजस्थान: मंगलवार को 122 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
मंगलवार को 122 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से डूंगरपुर में 48, पाली में 29, नागौर में 16, उदयपुर में 10, कोटा में 5, जयपुर, झुंझुनूं और प्रतापगढ़ में 2-2, जबकि अजमेर, टोंक, झालावाड़ा, सिरोही, चूरू, दौसा, अलवर और धौलपुर में 1-1 मरीज मिला।
कोरोना: देश में अब तक 1 लाख 1 हजार 264 केस
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इन्हें मुंबई में 1, 3, 5, 6 और 9 जोन में तैनात किया जाएगा। मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 5 कंपनियों का पहला बैच सोमवार को मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से पुलिस की मदद के लिए सीएपीएफ को भेजने का अनुरोध किया था। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1264 हो गई है। सोमवार को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर 7.1 मरीज हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।
इजराइल: 20 नए मामले मिले
इजराइल में कोरोना के 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 16,643 हो गई है। अब तक यहां 276 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले यहां 11 नए मामले दर्ज किए गए थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले गुरुवार को उन क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा की थी, जहां संक्रमण के मामले कम हैं। इसके बाद कुछ इलाकों में रविवार से स्कूल खोल दिए गए।
फ्रांस: स्कूल में 70 नए केस मिले
फ्रांस में एक हफ्ते पहले स्कूल खोल दिए गए हैं। सरकार के मुताबिक, यहां के स्कूलों में 70 नए मामले सामने आए हैं। यहां मामलों में कमी को देखते हुए लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी गई है। कोर्ट ने यहां आठ दिनों के भीतर धार्मिक स्थलों से भी बैन हटाने का आदेश दिया है। यहां 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि 28 हजार 239 लोगों की मौत हुई है।
दक्षिण सूडान: उपराष्ट्रपति संक्रमित
दक्षिण सूडान के उपराष्ट्रपति रीक माशर और उनकी पत्नी एजेलिना टेनी संक्रमित पाए गए हैं। एजेलिना देश की रक्षा मंत्री भी हैं। कोरोना टास्क फोर्स के एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट 13 मई को किया गया था। उनके बॉडीगार्ड और कुछ स्टाफ भी संक्रमित मिले हैं। अफ्रीका देश में अब तक 236 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की जान जा चुकी है।
ब्राजील: 2.55 लाख संक्रमित
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 735 लोगों की मौत हो गई है। यहां संख्या पिछले दिन के मुकाबले ज्यादा है। एक दिन पहले यहां 485 लोगों की जान गई थी। यहां मृतकों की संख्या 16 हजार 853 पहुंच गई है। एक दिन में 14,288 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 55 हजार 368 हो गई है। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका, रूस और स्पेन के बाद चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।
रूस: 2.90 लाख से ज्यादा मरीज
रूस में अब तक दो लाख 90 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। वहीं, यहां 2722 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में मृतकों की संख्या 1651 हो गई है। देश में 70 हजार से ज्यादा लोग अब तक इससे ठीक हो चुके हैं।
वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल सफल
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, दवा बनाने वाली कंपनी मॉर्डना ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल सफल रहा। यह वायरस के खिलाफ इम्यून बनाने में सक्षम है। कंपनी ने 16 मार्च को सिएटल की काइजर परमानेंट रिसर्च फैसिलिटी में सबसे पहले यह वैक्सीन दो बच्चों की मां 43 वर्षीय जेनिफर को लगाया गया। पहले ट्रायल में 18 से 55 वर्ष की उम्र के 45 स्वस्थ प्रतिभागी शामिल किए गए थे।
अमेरिका: एक दिन में 759 मौतें
अमेरिका में 91 हजार 981 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 759 लोगों ने जान गंवाई हैं। हालांकि, अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है।
कोरोना: दुनिया में अब तक 48.94 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 48 लाख 94 हजार 863 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 19 लाख 8 हजार 65 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 20 हजार 181 हो गया है। ब्राजील में मरीजों की संख्या ब्रिटेन से ज्यादा हो गया है। अब अमेरिका, रूस और स्पेन के बाद ब्राजील दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो गया है। यहां अब तक दो लाख 55 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।
सोमवार, 18 मई 2020
सीबीएसई: 10-12वीं बोर्ड का नया टाइम टेबल जारी
लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के बचे विषयों की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बोर्ड यह पहले ही बता चुका है कि अब बाकी बचे सभी 83 विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी।
बोर्ड ने जारी की 12 पाइंट्स की गाइडलाइन
- 1. सभी स्टूडेंट्स को एक ट्रांसपेरेंट बोतल में अपना हैंड सैनिटाइजर खुद लाना होगा।
- 2. सभी स्टूडेंट्स अपनी नाक और मुंह को कपड़े या मास्क से अच्छी तरह कवर करेंगे।
- 3. सभी स्टूडेंट्स को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
- 4. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पैरेंट्स अपने बच्चों को जरूरी सावधानियों के बारे में बताएं।
- 5. पैरेंट्स यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा बीमार न हो।
- 6. परीक्षा देते समय सभी स्टूडेंटस को जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
- 7. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना होगा।
- 8. परीक्षा की समयावधि डेटशीट और एडमिट कार्ड में दी गई है।
- 9. आंसर शीट सुबह 10 बजे से 10:15 के बीच वितरित की जाएंगी।
- 10. इसके बाद प्रश्न पत्र 10:15 बजे दिया जाएगा।
- 11. सुबह 10:15 बजे से 10:30 तक स्टूडेंट्स अपना प्रश्न पत्र पढ़ेंगे।
- 12 सुबह 10:30 बजे से स्टूडेंट अपने उत्तर लिखने शुरू करेंगे
पीओके में आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे मुस्तैद: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की जरूरत पड़ती है तो एयरफोर्स 24 घंटे तैयार है। भदौरिया ने कहा कि हमारे देश में कभी भी आतंकी हमला होता है तो पाकिस्तान को चिंता करनी ही चाहिए। पाकिस्तान इस चिंता से मुक्त होना चाहता है उसे भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना होगा। भदौरिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ऐसा कहा। उनसे पूछा गया था कि क्या हंदवाड़ा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से बदले की कार्रवाई का डर है?
डब्ल्यूएचओ कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जानकारी उपलब्ध कराये : भारत
भारत जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दो दिन के अहम सम्मेलन में हिस्सा ले रहे 60 देशों की उस मांग का समर्थन करेगा जिसमें कोविड-19 संकट की वैश्विक प्रतिक्रिया प्रणाली का 'निष्पक्ष, स्वतंत्र और समग्र' आकलन किए जाने और घातक संक्रमण का 'पशुजन्य स्रोत' का पता लगाने की बात है।
डब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) की सोमवार से शुरू हो रही दो दिवसीय 73वीं सभा, वायरस की चीन के शहर वुहान में उत्पत्ति की जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। इस मुद्दे को लेकर चीन और अमेरिका में जुबानी जंग चल रही है।
ऐसी संभावना है कि डब्ल्यूएचए वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के विषय पर जोर देगी। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में 3,10,000 लोगों की जान जा चुकी है और यह वायरस करीब 47 लाख लोगों को संक्रमित कर चुका है तथा अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ चुका है।
यूरोपीय संघ द्वारा तैयार मसौदा प्रस्ताव को कई देशों ने डब्ल्यूएचए में चर्चा के लिए समर्थन दिया है। इसमें कोविड-19 के प्रति डब्ल्यूएचओ की समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का चरणबद्ध तरीके से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समग्र आकलन की मांग की गई है। भारत के अलावा इस मसौदा प्रस्ताव को समर्थन देने वालों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बेलारूस, भूटान, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, जिबूती, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, एल सेल्वाडोर, ग्वाटेमला, गुयाना, आईसलैंड, इंडोनेशिया, जापान, जोर्डन, कजाकस्तान, मलेशिया, मालदीव और मेक्सिको शामिल हैं।
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र: रविवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिला
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र की पुलिस को बरौला गांव के पास बह रहे बड़े नाले में रविवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि बच्चे की मां ने लोक लज्जा के कारण से उसे पैदा होते ही नाले में बहा दिया होगा। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विमल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव के पास से बह रहे बड़े नाले में एक नवजात शिशु का शव दिखा है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Mahindra की कारों पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
कोरोना वायरस के प्रकोप ने इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया है। इस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते अप्रैल में देश में कारों की बिक्री नहीं हुई। अब लॉकडाउन के नियमों में ढील के बाद धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल कंपनियों के शोरूम खुलने शुरू हो गए हैं। हालांकि, कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हाल-फिलहाल कारों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद नहीं है। इसे देखते हुए कंपनियां कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट दे रही हैं, ताकि ग्राहकों को लुभाया जा सके। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अपनी कारों पर 3.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप ने इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया है। इस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते अप्रैल में देश में कारों की बिक्री नहीं हुई। अब लॉकडाउन के नियमों में ढील के बाद धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल कंपनियों के शोरूम खुलने शुरू हो गए हैं। हालांकि, कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हाल-फिलहाल कारों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद नहीं है। इसे देखते हुए कंपनियां कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट दे रही हैं, ताकि ग्राहकों को लुभाया जा सके। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अपनी कारों पर 3.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है।
ग्रेटर नोएडाः ओप्पो के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कारखाना बंद
- नोएडा में ओप्पो मोबाइल कंपनी के 6 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि
- कंपनी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का कराएगी कोरोना टेस्ट
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल फोन कंपनी की फैक्ट्री 6 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मामला सामने आते ही कारखाने में हड़कंप मच गया। फिलहाल, अग्रिम आदेश तक फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अगले नोटिस तक काम पर नहीं आने के लिए कहा गया है।
लॉकडाउन के बाद 8 मई को कंपनी का कामकाज फिर से शुरू किया गया था। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कारखाने का परिचालन अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। ओप्पो इंडिया कंपनी ने खबर की पु्ष्टि करते हुए बताया कि कारखाने को बंद कर दिया गया है। इसके बाद केवल कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए लोगों और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के पालन के साथ ही फैक्ट्री का काम शुरू किया जाएगा।
गाजियाबाद: घंटाघर रामलीला मैदान में श्रमिकों का सैलाब
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में जमा ये भीड़ श्रमिकों की है, जिन्हें घर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी है। लेकिन इतने लोगों को संभालने में प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। ट्रेन रजिस्ट्रेशन के लिए लोग एक दूसरे से बिल्कुल सटे हुए दिखाई दिए, वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सबसे डराने वाली बात यह है कि 500 मीटर के अंदर कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की जानकारी आरोग्य सेतु ऐप से मिली है।
नोएडा पुलिस: सब्जी बेचने वालों बेहरहमी से पीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
इससे पहले शनिवार को सेक्टर-19 में राशन की लाइन में लगी महिलाओं पर डंडा चलाते हुए एक पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था
झुंडपुरा पुलिस चौकी पर तैनात एक दारोगा और एक सिपाही हरौला गांव में दो सब्जी दुकानदारों को पीटते रिकॉर्ड हुए है। राशन की लाइन में लगी महिलाओं पर डंडा चला रहे दारोगा के बाद नोएडा पुलिस का सब्जी दुकानदारों को पीटने का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वीडियो को लेकर सेक्टर-20 थाना पुलिस का कहना है कि यह अप्रैल का है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस चौकी टीम हरौला गई हुई थी। वहां सब्जी की दुकान लगाए दुकानदार पुलिस टीम पर हमलावर हुए तो बचाव में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
इससे पहले शनिवार को सेक्टर-19 में राशन की लाइन में लगी महिलाओं पर डंडा चलाते हुए एक पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद विभागीय जांच की बात कही जा रही है। लकिन सोचने वाली बात कि वीडियो में साफ देखे दे रहा है कि पोलिसवाले ज्यादती कर रहे है और बिना बात लोगो को मार रहे है तो विभागीय जाँच में कुछ और निकल कर आएगा या फिर विभागीय जाँच सिर्फ लीपा पोती का ही एक तरीका है जबकि होना ये चाहिए था कि उक्त पुलिसवालो पर पहले FIR दर्ज की जाती फिर विभागीय जाँच?
नोएडा पुलिस; राशन लेने आयी महिलाओं को पीटा, निलंबित
- सब इंस्पेक्टर का नाम सौरभ शर्मा, तुरंत निलंबित कर विभागीय कार्यवाई के नाम पर लीपापोती शुरू
नोएडा में यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में राशन लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाओं को एक दारोगा ने लाठी डंडे से पीटा। महिलाओं की गलती बस इतनी थी कि वह राशन वोले पर अपने लोगों को पहले राशन देने का आरोप लगा रही थीं। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा वहां लाइन में लगी महिलाओं पर डंडे चला रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के एक राशन की दुकान की है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा महिलाओं की लाइन में घुसकर महिलाओं को डंडे से पीटा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा शुरू हुई व जांच हुई। मीडिया सेल के अनुसार प्राथमिक जांच में महिलाओं को डंडा मारने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम सौरभ शर्मा है व उन्हें तुरंत निलंबित कर विभागीय कार्यवाई शुरू की गई है।
अव्यवस्था: पैसे खर्च कर प्राइवेट क्वारंटाइन सेंटर की भर्ती हो रहे है मरीज
- प्रशासन की लापरवाही, क्वारंटाइन सेंटरों पर व्याप्त अव्यवस्था से लोग भयभीत
- सेंटरों पर सफाई व सैनिटाइजेशन की स्थिति बहुत खराब, होटलों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में जा रहे है
- गिनती के शौचालय, 50 से अधिक लोग करते है इस्तेमाल
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले लोगों में भी संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए संक्रमित व्यक्ति से जानकारी के बाद कुछ दिनों के दौरान उसके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन के लिए भर्ती किया जाता है। ऐसे लोगों को भर्ती करने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सेंटर प्रमुख रूप से निजी कॉलेज व विवि के हॉस्टल में बनाए गए हैं। भर्ती होने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ओर से खाना व नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।
क्वारंटाइन सेंटरों पर व्याप्त अव्यवस्था ने प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी है। सेंटरों पर सफाई व सैनिटाइजेशन की स्थिति बहुत खराब है। सेंटरों पर पहुंचने वाले लोग अव्यवस्था के कारण भयभीत रहते हैं। यही कारण है कि पैसे के मामले में जिन लोगों की आर्थिक स्थिति थोड़ी अच्छी है, वह सरकारी की बजाय होटलों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में जेब ढीली कर भर्ती हो रहे हैं। न तो नियमित सफाई होती है न ही सैनिटाइज। खाना लेने के लिए भी लोगों को लाइन लगानी पड़ती है। नियम के तहत भर्ती होने वाले सभी लोगों के लिए अलग-अलग शौचालय होने चाहिए, लेकिन गिनती के शौचालय का प्रयोग 50 से अधिक लोगों को करना होता है। कुछ दिन पहले डिस्चार्ज हुए चैनपाल ने बताया पीने के लिए दिन में दो बार ही पानी की बोतल मिलती है। उसके बाद पानी नहीं मिलता। कहा जाता है बाथरूम में लगी टोटी से पानी पीएं। सेंटर पर विभिन्न परेशानियों के संबंध में कोई सुनने वाला ही नहीं है।
नोएडा: 3000 से ज्यादा उत्पाद इकाइयों को संचालित करने की अनुमति
सेक्टर -9 व 10 नहीं खुलेंगे तब तक कच्चा माल उपलब्ध नहीं होगा
गौतमबुद्ध नगर में तीन हजार उत्पाद इकाइयों को संचालित करने की भले ही अनुमति सरकार ने दी है, लेकिन हकीकत में 1500 इकाइयों में उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इकाइयों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत सप्लाई चेन को मंजूरी नहीं देना है, क्योंकि जिन इकाइयों को अनुमति प्रदान की गई है। इन यूनिट्स की पार्ट सप्लाई चेन को संचालन की अनुमति नहीं मिली। ऐसे बड़ी इकाइयों में उत्पाद कैसे होगा।
फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने बताया कि कई बड़ी इकाइयों को अनुमति दे दी गयी है, लेकिन उन्हें तैयार माल सप्लाई करने वाली चेन को अनुमति नहीं। इन बड़ी इकाइयों में सुब्रोस, सूमी मदरसन, डेंसो, हौंडा आदि शामिल है। इसके अलावा कुछ गारमेंट्स की कम्पनियो को भी अनुमति दी गयी है, लेकिन सभी के सामने सप्लाई करने वाली चेन की समस्या आ रही है।
फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के महासचिव तरुण अनेजा और सचिव आर० के ० जिंदल ने कहा कि केवल चुनिंदा इकाइयों को अनुमति देने से उद्योग नहीं चलेंगे, जिला प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण के अधिकारिओ को प्रशासनिक अनुभव हो सकता है लेकिन वो इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं है और न ही उन्हें कारोबार का कोई अनुभव। उन्हें पता ही नहीं है कि इंडस्ट्री चलाने से पहले सप्लाई करने वाली चेन को दुरुस्त करना होगा तभी उत्पादन संभव हो पायेगा।
FNI के सचिव आर ० के ० सिंह, इनकी सेक्टर 63 में गारमेंट्स की इकाइ है और ये CA भी है, ने कहा कि जब तक कच्चा माल, प्रयाप्त लेबर और सप्लाई चैन नहीं बनेगी तब तक वे अपनी इकाई शुरू नहीं करंगे और न ही कर सकते है। उनके अनुसार, कंपनियां प्रतिदिन ऑर्डर जारी करती, व कुछ समय में माल तैयार होकर उनके पास पहुंच जाता है। पूरा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर मांग आपूर्ति पर टिका है, जो की अभी लेबर और प्रशासन के रवैये के कारण नहीं खुल पा रही है।
MSME एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि बिना किसी योजना के इकाइयों को खोलने की अनुमति प्रदान की जा रही है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को यह पता ही नहीं है कि कौन से इकाई किसकी सहयोगी इकाई के रूप में संचालित होती है। जब इकाइयों को रॉ मैटेरियल ही नहीं मिलेगा, तो यह इकाइयां स्वत: ही संचालन बंद कर देंगी। उद्यमी बोले, बड़ी-बड़ी इकाइयों की सप्लाई चेन को अनुमति नहीं देने से पैदा हुआ उत्पादन का संकट कभी भी इकाई को बंद कर देगा। सुरेंद्र नाहटा के अनुसार जब तक सेक्टर -५, ८, ९ व १० में स्थित MSME इकाई नहीं खुलेंगी तब तक इंडस्ट्री चल ही नहीं सकती। इन सेक्टरों की सबसे बड़ी समस्या यहाँ पर स्थित झुग्गियां है और इनमे रोज दो चार कोरोना के केस मिल रहे है और चारो सेक्टर कन्टेनमेंट जोन बना दिए गए है जिसके कारण इन सेक्टरों में स्थित 5 हज़ार इकाइयां को खोलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।
इस सम्बन्ध में फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भरद्वाज ने प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि इन झुग्गिओ में जहां पर भी कोरोना के केस मिल रहे है, केवल उस गली या 50 मी ० के दायरे को कन्टेनमेंट घोषित कर बंद कर दिया जाये तथा बाकी सेक्टर में औद्योगिक कार्यो को अनुमति दी जाये जैसा कि कई ग्रामीण इलाकों में किया गया है।
रविवार, 17 मई 2020
POK हमारा है और हम लेकर रहेंगे!!
आँधी, तूफान रूपी आपदाये जैसे अपने आने का पूर्व संकेत देती हैं......ठीक वैसे ही कुछ संकेत विगत महीनो से लगातार केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है.............चूंकि देश पुनर्निर्माण की प्रक्रिया से गुजर रहा है इसलिये एक जागरूक नागरिक के रूप मे हमे भी उन संकेतो को समझ कर आने वाली परिस्थितियों का आंकलन करना होगा!!
पिछले 73 साल से नेहरू की कमी के कारण पैदा कई संकटो को ढ़ोने वाला भारत विगत छ साल से गर्व और अभिमान से अब उठ कर खड़ा हो चुका है.....नये भारत के 56" सीने वाले नेता के गुर्दे की ही ताकत है कि उसने दो टूक चेतावनी देते हुये पाकिस्तान को कह दिया कि वो POK को खाली कर दे,क्योंकि POK हमारा है!!
खैर बात तूफान आने के पहले के संकेतो की हो रही थी........याद करिये कि किस मर्दानगी के साथ मोदी सरकार ने देशी विदेशी ताकतों के दबाव व प्रभाव को दरकिनार करके धारा 370 हटाया था....कैसे राजनाथ सिंह ने दहाड़ते हुये कहा था कि बात होगी तो कश्मीर पर नही,अब POK पर होगी,वो हमारा है...याद करिये कैसे अमित शाह ने संसद मे कांग्रेस के कुटिल कटाक्षों का जवाब देते हुये कहा था कि POK हमारा है और हम इसके लिये जान दे देंगे....और अब तूफान आने का शायद अंतिम संकेत है कि POK हमारा है तुम खाली कर दो....यह कहने और करने का कलेजा आजाद भारत मे मोदी सरकार के पास ही है और कोरोना को लेकर तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितिया भी स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि आने वाली गर्मिया पाकिस्तान के माथे पर एक बड़ा घाव करने वाली है जिसे बारिश की फुहारें भी भर नही पायेंगी....क्योंकि मुझे लगता है कि मोदी सरकार पड़ोसी देश को हर मोर्चे पर मात देकर,सर्जिकल औओर एयर स्ट्राइक करके,शांति वार्ता करके देख लिया और पिछले दो दिनो मे आठ वीर सैनिकों के बलिदान से समझ लिया है कि बर्फ पिघलने के बाद थेथर पडोसी आतंकियो को भेजने से बाज नही आयेगा,बिना अंग भंग किये वो सुधरेगा नही...लिहाजा यही सही...!!
अब बात POK कि कर ली जाय कि क्या आप जानते हैं कि पश्चिमी कश्मीर का जो भाग पाकिस्तान के कब्जे में है वह मूलतः गैर कश्मीरी प्रकृति का है। वहां कश्मीरी नहीं बल्कि पहाड़ी, गोजरी,पंजाबी भाषाएं बोली जाती हैं......शेष भाग जम्मू और लद्दाख का है...!!
आप हैरान रह जायेंगे कि विश्व की 20 सबसे बड़ी चोटियों मे 10 हिमालय की चोटियां है जिसमे 8 गिलगित-बाल्टिस्तान मे है....साथ ही आप हैरान हो जायेंगे कि वहां 80-100 तक यूरेनियम और सोने की खदाने है......यह POJK के मिनरल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट है!!
ये जो पाकिस्तान के कब्जे मे भूभाग है जिसे POK कहते है उसका कुल क्षेत्रफल 94000 वर्ग किलोमीटर है,जिसमे कश्मीर का हिस्सा केवल 9000 वर्ग किमी है,शेष मे 15000वर्ग किमी जम्मू का एवं 70000 वर्ग किमी का हिस्सा लद्दाख का है........जो गिलगित-बालटिस्तान है!!
गुलाम कश्मीर की नीलम घाटी से लेकर मीरपुर, भिंबर तक का 10 जिलों में बसी हुई 45 लाख आबादी मुख्यतः पहाड़ी, गुज्जर-बकरवाल, पंजाबी राजपूत समाज की है। गुलाम कश्मीर की प्रकृति,भाषा, संस्कृति कश्मीर घाटी से पूर्णतः भिन्न है।
इसके साथ ही भारतीय पश्चिमी कश्मीर के उन सीमांत जिलों जो 1947 के युद्ध में हमारी सेनाओं ने वापस ले लिए थे,वहां की भी भाषा एवं प्रकृति गुलाम कश्मीर के अनुरूप है।वह क्षेत्र हैं कुपवाड़ा,आंशिक बारामुला,उड़ी,पुंछ और राजौरी......चार सीमावर्ती जिलों को गुलाम कश्मीर के 10 जिलों के साथ मिलाकर पश्चिमी कश्मीर के कुल 14 जिलों का एक तीसरा केंद्र शासित प्रदेश बन सकता है।
गुलाम कश्मीर के लिए हमने जम्मू कश्मीर विधानसभा में 24 रिक्त स्थान आरक्षित रख रखे हैं। हमारे अपने क्षेत्र के 4 जिलों में विधायकों की संख्या 13 है...यदि हम इसके साथ गुलाम कश्मीर के 24 जनप्रतिनिधियों को जोड़ें तो कुल विधायकों की संख्या 37 हो जाती है,जो मात्र एक संवैधानिक संशोधन से जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की तरह यह पश्चिमी कश्मीर हमारी तीसरी केंद्र शासित इकाई का स्वरूप हो सकता है। फर्क सिर्फ यह है इसके 10 जिले पाकिस्तान के कब्जे में हैं और 4 जिले हमारी अधिकार में। वे 24 सीटें गुलाम कश्मीर की वापसी की उम्मीद में प्रारंभ से ही खाली रही हैं। गुलाम कश्मीर के बहुत से नागरिक इस इलाके में और विदेशों में भी आजादी की आवाज उठा रहे हैं। हमारी पूर्व की सरकारों ने इन्हें कोई सहयोग नहीं दिया। 10 जिलों की आवाज तीसरे केंद्र शासित प्रदेश के सदन से बुलंद हो सकती है। उनके प्रतिनिधियों को यहां सदस्य नामित किया जा सकता है, जो पाकिस्तान से मुक्ति की मशाल जलाए हुए हैं। पाकिस्तान के अवैध कब्जे में होने के कारण गुलाम कश्मीर में हमारी सरकार सीधे दखल नहीं दे सकती। फिर भी उन्हें सहयोग देना हमारा फर्ज बनता है...और अब हमारी सरकार इस विषय मे बहुत गंभीर है.... इसका तात्पर्य यह है कि गुलाम कश्मीर के विकास संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए हमारी पहल पर कोई "अंतरराष्ट्रीय संगठन" बनाया जा सकता है जो इसमें सहयोग कर सके। 24 प्रतिनिधियों की सक्रियता से गुलाम कश्मीर की पाकिस्तान से मुक्ति की धार मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। पश्चिमी कश्मीर के इन 14 जिलों को बतौर तीसरे केंद्र शासित प्रदेश की घोषणा पाकिस्तान के लिए अनुच्छेद 370 के समापन के बाद दूसरा बड़ा झटका होगा...जिसे शायद पाकिस्तान बर्दाश्त नही कर पायेगा और बलूचिस्तान तथा सिंध के विद्रोह को झेलने मे विफल होकर चिंदी चिंदी बिखर जायेगा...यह कोई कल्पना नही है वरन् पाकिस्तान का आसन्न भविष्य है।
फिलहाल POK हमारा है,वहां स्थित शारदा पीठ हमारा है, नीलम घाटी हमारी है,गिलगित-बाल्टिस्तान हमारा है,मुजफ्फराबाद हमारा है,स्कार्दू स्थित मंथल बुद्धा रॉक हमारा है,वहां की मिट्टी,पहाड़,नदियां हमारे है,वहां की हवाओं पर हमारा अधिकार है...वहां के नागरिक हमारे अपने हैं....हम अपनी चीज को किसी नपुंसक नेता के द्वारा मुंह फेर कर कायरता दिखाने वाली सात दशक पुरानी गलती को हमेशा के लिये भूल कैसे सकते हैं....हम उस कायरता और कुटिलता के संसर्ग से पैदा गलती को दुरूस्त कर सकतें है....हमारे पास क्षता है और हम कर के रहेंगे....नेपथ्य से आने वाली आवाजें भी बता रहीं है कि पश्चिम मोर्चे पर कुछ बड़ा,शायद बहुत बड़ा होने वाला है....जो इतिहास को ही नही बल्कि क्षेत्र का भूगोल भी बदल कर रख देने वाला है.....क्योंकि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है....!!
डब्ल्यूएचओ को चीन के बराबर फंडिंग देगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेसन की फंडिंग बहाल करने को तैयार है। फॉक्स न्यूज ने मुताबिक, अमेरिका अब उतनी ही फंडिंग देगा, जितनी चीन देता है। यानी पहले के मुकाबले सिर्फ 10 फीसदी। 14 अप्रैल को ट्रम्प ने कोविड-19 को लेकर डब्ल्यूएचओ पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए फंडिंग रोक दी थी। अमेरिका हर साल 40 करोड़ डॉलर की फंडिंग करता रहा है।
अमेरिका यूएन का बकाया 151 अरब रुपए चुकाए: चीन
चीन ने शुक्रवार को यूनाइटेड नेशंस के सदस्य देशों से बकाया चुकाने को कहा। चीन ने खासतौर पर अमेरिका का नाम लिया। कहा- अमेरिका पर 2 अरब डॉलर ( 151 अरब 75 करोड़ रुपए) से ज्यादा का बकाया है।
चीन ने यूएन के सेक्रेटरी जनरल ऑफिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,‘‘14 मई तक यूएन के रेग्युलर बजट का 1.63 अरब डॉलर और पीसकीपिंग बजट का 2.14 अरब डॉलर बकाया है। कुछ देशों ने कई साल से बकाया नहीं दिया। इसमें अमेरिका सबसे ऊपर है। उसे नियमित बजट में 1.165 अरब और पीसकीपिंग बजट में 1.332 अरब डॉलर का भुगतान करना है।” चीन के इस बयान पर अमेरिका ने पलटवार करते हुए कहा- चीन कोविड-19 पर अपनी लापरवाही से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। यह भी उसी का हिस्सा है।अमेरिका ने कहा- हमने हाल ही में पीसकीपिंग बजट के लिए 72.6 करोड़ डॉलर दिए हैं।
चीन में 84 हजार नहीं, 6.4 लाख मरीज थे
चीन कोरोनावायरस के मामलों की असल संख्या छिपा रहा है, यह सवाल पिछले दो-तीन महीनों में कई बार उठा है, पर इसे लेकर कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले थे। अब एक ताजा खुलासे में कहा गया है कि चीन में 84 हजार नहीं बल्कि 6.4 लाख लोग कोरोना से संक्रमित थे। यह जानकारी मिलिट्री के नेतृत्व में चलने वाली नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी से लीक हुई है।
पाकिस्तान: संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार
पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 40 हजार 151 हो गई है। वहींं, अब तक 873 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध प्रांत सबसे गंभीर रूप से प्रभावित है। यहां अब तक 15,590 मामले सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब प्रांत में हालत गंभीर है जहां कुल 14,584 लोग संक्रमित हुए हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मरीज मिल चुके हैं।
अमेरिका: एक दिन में 1237 जान गई
अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 90 हजार 113 हो गई है, जबकि संक्रमण के 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में शनिवार को 157 लोगों की मौत हुई है। छह दिनों से यहां मौतों की संख्या 200 के नीचे है। राज्य में अब तक 28 हजार लोगों की जान जा चुकी है।
थाईलैंड: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध
महामारी के बीच थाईलैंड ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध राज्य या सैन्य विमान, आपातकालीन लैंडिंग, टेक्निकल लैंडिंग, मानवीय सहायता, चिकित्सा और राहत उड़ानों पर लागू नहीं होंगी। देश में अब तक तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना: दुनिया में अब तक 47.19 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 47 लाख 19 हजार 812 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 11 हजार 611 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 215 हो गया है। स्पेन में दो महीने में पहली बार हर दिन होने वाली मौतों की संख्या 100 से कम है। यहां एक दिन में 87 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 27 हजार 650 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2.81 लाख संक्रमित हैं। उधर, रूस में एक दिन में 9700 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो गया है।
कांग्रेस अपनी 1000 बसें पहले पंजाब और चंडीगढ़ भेजे: मायावती
मायावती का प्रियंका गांधी पर तंज
औरैया हादसे के बाद प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम अखिलेश के बाद अब मायावती ने कामगारों की उपेक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बेहतर यही होगा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 1000 बसें पहले यूपी भेजने की बजाए पंजाब और चंडीगढ़ भेजे ताकि श्रमिकों को आसानी से उनके घरों तक पहुंचाया जा सके।
बसपा प्रमुख ने कहा- भाजपा-शासित राज्यों में भी प्रवासी मजदूरों की लगातार उपेक्षा होने के कारण श्रमिकों के परिवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जबकि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिए क्योंकि पंजाब और चंडीगढ़ से यूपी के मजदूर सरकार की अनदेखी और उपेक्षा झेल रहे हैं। यहां से लोग यमुना नदी के जरिए भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
अब तक 16.5 लाख लोग लौटे
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- शनिवार तक 16.5 लाख लोग यूपी में आए थे। शनिवार को एक दिन में 1.5 लाख से ज्यादा लोग यूपी में आए हैं।
मथुरा: दिल्ली हाईवे पर टायर जलाकर जताया विरोध
हरियाणा, यूपी बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों को रोका गया है। इन मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासन बसों का इंतजाम कर रहा है। लेकिन प्रवासी मजदूर अपने घर जाने की जल्दबाजी कर रहे हैं। इसी जल्दबाजी के कारण जब मजदूरों को पुलिस ने रोका तो वे भड़क गए और उन्होंने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर फरह थाना क्षेत्र में सड़क पर आग लगा दी। इस सूचना पर फरह के अलावा रिफाइनरी, हाईवे एवं अन्य थानों का पुलिस फोर्स मौके पहुंच गया। करीब 2 घंटा बाद पुलिस प्रशासन द्वारा काफी समझाने के बाद जाम को खुलवाया जा सका। मजदूरों को मजबूरन पुलिस ट्रकों में भरकर आगे के लिए रवाना कर रही है।
सहारनपुर: धैर्य टूटा तो किया हंगामा, कई वाहनों के शीशे तोड़े
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आए मजदूर रविवार सुबह सहारनपुर बॉर्डर पर (सहारनपुर-अंबाला हाईवे) पर पहुंच गए। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। श्रमिकों ने पुलिस से पैदल ही घर की तरफ जाने देने की गुजारिश की। हालांकि, पुलिस ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बड़ी तादात में श्रमिक सड़क पर उतर आए। पुलिस व आरएएफ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नाराज श्रमिकों ने कई वाहनों पर डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। डीआईजी उपेंद्र कुमार ने किसी तरह श्रमिकों को शांत कराया। साथ ही बसें मंगवाने का आश्वासन दिया है।
झांसी: पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, भांजी लाठी
मध्य प्रदेश बॉर्डर महाराष्ट्र, गुजरात से ट्रकों व अन्य प्राइवेट साधनों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को शिवपुरी हाईवे पर रक्सा थाना क्षेत्र में रोक दिया गया है। यहां करीब 20 किमी लंबा जाम लगा है। श्रमिक अपने घरों को रवाना किए जाने की जिद पर अड़े हैं। प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग हंगामा काटने लगे। मजदूरों का कहना है कि उन्हें आगे बढ़ने दिया जाए। भूखे प्यासे मजदूरों ने गुस्से में आकर पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी और एसएसपी सहित जिले के तमाम अधिकारी मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे उनकी बात मानने को तैयार नहीं है।
मथुरा में आगरा हाईवे पर टायर जलाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
औरैया में शनिवार को हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश से सटी अन्य राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने कहा है- कोई भी मजदूर पैदल, दोपहिया या ट्रकों पर सवार होकर न चले। प्रशासन ने प्रवासियों को रोकने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। मथुरा, झांसी, सहारनपुर और कानपुर में प्रवासियों ने जमकर बवाल किया, पुलिस ने भी लाठियां भांजकर उन्हें रोका ।
हरियाणा में कुल 551 मरीज हुए ठीक
हरियाणा में 551 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को झज्जर में 14, गुड़गांव में 14, जींद में 5, पंचकूला में 3, पलवल में एक मरीज ठीक हुआ। रविवार को पांच नए मरीजों से संक्रमितों का आंकड़ा 892 पहुंच गया। फरीदाबाद में तीन और महेंद्रगढ़ व सिरसा में एक-एक मरीज मिला।
प्रदेश में कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की संख्या बढ़कर 76528 पर पहुंच गई है, जिसमें से 70845 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 4789 की रिपोर्ट का इंजतार है। सर्विलांस की संख्या में लगातार कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब 39,405 में से केवल 15,122 ही सर्विलांस पर हैं।
हरियाणा: दो दिन में 87 मरीज हुए ठीक
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 892 पहुंच गई है। रविवार को 5 नए मरीज आए जबकि कोरोना से 14वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में शुगर के मरीज ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। हरियाणा में रविवार को 37 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दो दिनों के अंदर 87 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके बाद अब रिकवरी रेट सुधरकर 61.63 पहुंच गया है।
राजकोट में प्रवासी मजदूरों ने वाहनों में तोड़-फोड़ की
शापर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवासी मजदूरों ने रविवार को वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी। बिहार और उत्तरप्रदेश जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द होने के बाद मजदूरों ने हंगामा किया। सड़क पर पत्थर रखकर वाहन रुकवा दिए और उनके शीशे तोड़ दिए। राजकोट (ग्रामीण) के एसपी बलराम मीणा ने कहा है कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार, 16 मई 2020
कांग्रेस कोरोना के वक्त भी राजनीती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही
औरैया में हुए सड़क हादसे में 24 मजदूरों की जान चली गई। ये लोग ट्रकों में बैठक अपने घर जा रहे थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है। महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा- पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा कांग्रेस पार्टी करेगी। वैसे देखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के पूर्व चेयरमैन और अपकमिंग चेयरमैन (प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ) हर मोके पर राजनीती करने से नहीं चूक रहे है। इनकी अजरकता फैलाने वाली करतूत देश वासिओ के सामने आ रही है।
दोनों भाई बहन मोदी और बीजेपी सरकार को कटघरे में डालने का कोई भी मौका हाथ से छोड़ना नहीं चाहते और उल जलूल दलीले दे कर केवल अपनी फजीयत करवा रहे है और पुरे देश में कांग्रेसी कर्यकर्ताओ के काम पर मट्टी डाल रहे है। राहुल गाँधी ने अपने बयान में इससे पहले कहा था कि मोदी सरकार नोट छाप कर गरीबो में बाँट दे। जबकि इससे सिर्फ देश की इकॉनमी के बाजे बज जायेगे क्योंकि इससे रूपए की कीमत इतनी गिर जाएगी कि एक किलो चावल के लिए भी बोरी भर ले जाना पड़ेगा। लेकिन इतनी बड़ी पार्टी के नेता को इस बारे शायद ही पता हो? चुकी न तो राहुल और न ही पार्टी की महासचिव प्रियंका अर्थशास्त्री है ऐसे में इस तरह की बचकानी बात से खुद पार्टी के कार्यकर्ता असहज है और कुछ ने तो इनकी हरकतो के चलते अपने आप को पूरी तरह निष्क्रय कर लिया है।
उसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुखिया ने ब्यान दिया कि आरोग्य सेतु एप्प से निजी जानकारियां चोरी होने का डर है, ऐसे समय में जब लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान बचाने के लिए परेशान है उस समय निजता की बात करना मूर्खता है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अब देश की जनता की ही तरह परेशान दिखाई देते है और कांग्रेस में आने वाले समय में उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिख रहा और पार्टी से धीरे धीरे दूरी बना रहे है। उन्हें लगता है कि इनका अपना भविष्य तो सुरक्षित है इसलिए पिनक में कुछ भी बोल देते है। इन्हे न पार्टी की चिंता है और न ही देश की !
अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है कि पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है जो की सिर्फ एक राजनैतिक स्टंट है और लोगो की मदद से ज्यादा देशवासिओ को दिखाना चाहती है कि उनकी पार्टी को मजदूरों की कितनी चिंता है ? जबकि सच्चाई इसकी उलट है।
लाखो करोड़ो रूपए कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओ ने कमाये हुए है, बड़े बड़े घोटाले इनके नाम पर दर्ज है। खुद गाँधी नेहरू परिवार के वारिस साल में कई बार बिना बताये विदेशो में छुट्टियाँ बिताते है। ऐसे में इन्हे विभिन्न प्रदेशो में पैसो के लिए सरकारों पर आश्रित न होकर अपनी जेंब से सालो तक जनता का लूटा हुआ पैसा खर्च करना चाहिए ताकि जनता को उनका खोया हुआ हक़ मिल सके।
मां किसी डे की मोहताज नहीं__
आज मदर्स डे पर व्हाट्स अप और फेस बुक पर खूब जोर शोर से मा के प्रति प्रेम का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।काश मा के पास कुछ पल बैठ जाते तो जीवन सफल हो जाता ।आश्रमों में ताले लग जाते । लेकिन पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर मदर्स डे की नकल करने मै लग गए।जबकि सदियों से भारत मै मा का स्थान सर्वोपरि रहा है। मा का ऋण कोई नहीं चुका पाया ।टोडरमल भी मा का कर्जा ना चुका सके। जन्म देने वाली मा पहले दिन से शिशु के मल मूत्र पर सारी रात सोती है लेकिन नवजात शिशु को सूखे बिस्तर पर या अपने सीने पर सुलाती है। क्या कोई वयस्क बेटा/बेटी स्वयं गीले और मा को सूखे बिस्तर पर एक रात भी सो सकता है शायद नहीं। आज कलयुग ही सही पर भारत में आज भी मा बाप घरों मै अंत समय तक सुशोभित होते है। जबकिपश्चिम के लोग अपने माता पिता को बुढ़ापे में ओल्ड होम्स मे भेज देते हैं
साल मे एक दिन मे कुछ घंटे जाकर उनके साथ गुजारते है फल, वस्त्र और बुके देकर लौट आते है और साल भर के लिए मदर्स डे को भी अलविदा कर देते है। हमारी श्रेष्ठतम संस्कृति को छोड़कर क्या हम इस व्यवस्था को बढाना चाहते है?
माता की उत्पत्ति मातृ से है, जिसका शाब्दिक अर्थ है- पूज्यनीय। महर्षि यास्क के अनुसार माता जन्म देने वाली अथवा जननी है। केवल जन्म देने अथवा पालन-पोषण करने के कारण ही नहीं बल्कि स्नेह, ममता, त्याग, करुणा, सहनशीलता जैसे गुणों के कारण मां वंदनीय है। इसी कारण शास्त्रों में माता को पिता एवं गुरु से कई गुना श्रेष्ठ माना गया है। मां का स्वरूप अत्यंत विराट है। खुद को भूखा रखकर भी बच्चों तथा परिवार की क्षुधा-पूर्ति करने वाली ईश्वरीय कृति है- मां। संतान चाहे कुपात्र निकल जाए, किंतु जन्म देने वाली मां कभी कुमाता नहीं होती। कष्ट देने वाले अथवा दोषसिद्ध पुत्र के पक्ष में वह स्वयं अपना विवेक खोकर दृढ़तापूर्वक खड़ी रहती है। मां वह अक्षय स्थान है जिसमें अपनी चिंताएं एवं संकट डालकर हम आजीवन सुख, शांति व आनंद पा सकते हैं। ब्रंावतैत्तिरीयोपनिषद् में मातृदेवो भव के अंतर्गत माता को देवतुल्य मानते हुए उसकी सेवा का कल्याणकारी उपदेश है। महर्षि सुमंतु के अनुसार मां की सेवा से आयु, बल, यश, कीर्ति, धन, की प्राप्ति होती है। मां ही भाईं बहनों और परिवार को जोड़ कर रखती है मा केवल मा होती है किसी डे की मोहताज नहीं। वह नहीं तो तीज त्योहार पर,सुख दुख मै बुलाने वाला भी कोई नहीं ।घर की चौखट पर राह देखने वाला भी कोई नहीं। सिर्फ मा ही आंखो मै इंतजार का सपना लिए और दोनों हाथों मै आशीर्वाद देने को बेताब रहती है । मां केवल मा होती है कोई लालच या स्वार्थ नहीं।
महाराष्ट्र में कोरोना से एक हजार मौतें
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा गुरुवार को एक हजार के पार हो गया। मुंबई कोरोना का एपिसेंटर बन चुका है, जहां राज्य की 60% मौतें हुईं। महाराष्ट्र में हालात किस तरह बिगड़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया के 198 देशों में अभी महाराष्ट्र से कम मरीजों की जान गई है। इन देशों में इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, शामिल हैं।
इनमें पाकिस्तान ही ऐसा देश है, जिसकी आबादी महाराष्ट्र से ज्यादा है। महाराष्ट्र में 11 करोड़ तो पाकिस्तान में 22 करोड़ लोग रहते हैं। वर्ल्ड कोरोना मीटर के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक दुनिया के 213 देश और आईलैंड कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से 23 ऐसे देश हैं, जहां कोरोना की वजह से महाराष्ट्र से ज्यादा लोगों की जान गई है।
भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद सुलझा लिए गए
पूर्वी लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़पों को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि दोनों पक्षों ने स्थानीय स्तर पर बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया। उन्होंने कहा- सैनिकों के बीच हुई झड़प की दोनों घटनाओं का मौजूदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थितियों से कोई संबंध नहीं है। जब दो बड़े शक्तिशाली देश आमने-सामने होते हैं तो ऐसी चीजें होती हैं, इसलिए हम ऐसी सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।
लिपूलेख में नेपाल के विरोध के पीछे किसी और का हाथ: जनरल नरवणे
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लिपुलेख दर्रे से 5 किलोमीटर पहले तक सड़क निर्माण पर नेपाल की आपत्ति पर हैरानी जताई है। नरवणे ने चीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि संभावना है कि नेपाल ऐसा किसी और के कहने पर कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे इसमें कोई विवाद नहीं दिखता। कैलाश मानसरोवर तक की यात्रा बेहतर बनाने के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चीन-नेपाल बॉर्डर के पास तक सड़क बनाई जा रही है।
जनरल नरवणे ने कहा कि नेपाल के राजदूत भी मानते हैं कि काली नदी के ईस्ट साइड का एरिया उनका है। इसे लेकर कोई विवाद नहीं है। जो रोड बनी है, वह नदी के पश्चिम की तरफ बनी है। तो मुझे नहीं पता कि वह असल में किस चीज को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्राई जंक्शन यानी भारत, नेपाल और चीन का बॉर्डर पर हो सकता है कि कभी कोई छोटा-मोटा विवाद रहा हो।
राजस्थान: कोरोना के कारण स्टांप ड्यूटी पर सरचार्ज 10% बढ़ाया
राज्य सरकार ने स्टांप ड्यूटी पर सरचार्ज 10% बढ़ाकर 30% कर दिया है। सरकार ने इसी साल फरवरी में स्टांप ड्यूटी में 1% बढ़ाई थी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हुए हैं, इसलिए 15 मई को पुरानी स्लैब में जितनी भी सेल डीड हुईं हैं, उन्हें फिर से वेरिफाई कराकर अंतर राशि वसूली जाएगी।
जयपुर जिला जेल में 116 कैदी पॉजिटिव मिले
राजस्थान में शनिवार को 177 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से जयपुर में ही जिला जेल के 116 कैदियों समेत 122 मरीज मिले हैं। इनके अलावा डूंगरपुर में 21, उदयपुर में 9, जोधपुर और भीलवाड़ा में 6-6, अजमेर में 4, सिरोही में 2, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, पाली, सीकर, कोटा, झुंझुनू और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4924 पर पहुंच गया। राजस्थान के लिए राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में यहां किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
चीन ने अमेरिका से समझौते की गुहार लगाई
चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से समझौता करने और कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में पूरा सहयोग देने की बात कही है। चीन का यह बयान ट्रम्प की धमकी के बाद आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि वे चीन से सभी रिश्ते खत्म कर सकते हैं।
दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की बीच संबंध कुछ हफ्तों में ज्यादा खराब हुए हैं। कोरोना महामारी आने के बाद अमेरिका चीन पर लगातार दुनिया को धोखे में रखने और वुहान की लैब से वायरस निकलने का आरोप लगाता रहा है।
रूस: एंटीबॉडिज के लिए लोगों की स्क्रीनिंग शुरू
रूस में एक दिन में 9200 संक्रमित लोग मिले हैं। यहां मरीजों की संख्या दो लाख 72 हजार 43 हो गई है। वहीं, 2537 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एंटीबॉडिज के लिए बड़े स्तर पर लोगों की स्क्रीनिंग शूरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग उम्र के लोगों को मॉस्को के अस्पताल में बुलाया जा रहा है। लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैबों में भेजे जा रहे हैं।
इटली: 3 जून से विदेश यात्रा की अनुमति
इटली 3 जून से अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध हटा रहा है। लोग अब इटली में दूसरे देश से आ-जा सकेंगे। उसी दिन से देश के अंदर फ्री ट्रैवल को भी अनुमति दी जाएगी। इटली में अब तक 31 हजार 610 लोगों की मौत हो गई है। दो लाख 23 हजार 885 संक्रमित हैं। दुनिया में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। देश में 24 घंटे में 242 लोगों की जान गई है और 700 से ज्यादा नए केस मिले हैं। 18 मई से यहां सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इटली में 21 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था।
ब्राजील: संक्रमण के 15,305 नए मामले
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 15,305 मामले सामने आए हैं। देश में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 824 लोगों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 14 हजार 817 हो गई है। एक दिन पहले देश में 13 हजार 944 नए मामले मिले थे। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए जिम, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने की छूट दी है।
अमेरिका: 24 घंटे में 1680 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 1680 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों की संख्या 88 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, 14 लाख 84 हजार 285 लोग संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में 27 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में 13 जून तक स्टे-ऐट-होम ऑर्डर जारी किया गया है।
अमेरिकी नौसेना के 5 नाविक दोबारा संक्रमित मिले
अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस सप्ताह यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के पांच नाविक जो पहले पॉजिटिव मिले थे वे क्वारैंटाइन से आने के बाद दोबारा संक्रमित मिले हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नाविकों में फ्लू जैसे लक्षण नजर आए हैं। उन्हें शिप से तत्काल आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
दुनिया: कोरोना से अब तक 46.40 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 46 लाख 40 हजार 339 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 17 लाख 57 हजार 282 ठीक हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 08 हजार 610 हो गया है। इंडोनेशिया में आने वाले यात्रियों को हेल्थ सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यह नियम विदेशी नागरिकों के साथ-साथ यहां के नागरिकों पर भी लागू होगा। वहीं, रूस में एक दिन में संक्रमण के 9200 नए मामले मिले हैं।
औरैया: दो ट्रकों के बीच टक्कर में 24 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के 3:30 बजे हाईवे पर एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें 24 मजदूरों की मौत हो गई। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि 35 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा के नजदीक एक सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। एएसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि जिस ट्रक में मजदूर सवार थे। वह पलट गया। ये लोग महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इन दो हादसों के साथ पिछले आठ दिन में देश में अलग-अलग एक्सीडेंट में 61 मजदूरों की जान गई। इससे पहले औरंगाबाद में 16, मध्यप्रदेश के गुना में 8, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 6, बिहार के समस्तीपुर में 2 लोगों की मौत हुई थी।
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 22%
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 22% हो गई है। मुंबई में यह 25% है। मुंबई में हर चौथा मरीज ठीक हो रहा है। राज्य में 14 मई तक 27 हजार 524 केस सामने आए। इलाज के बाद इनमें से 6059 मरीज ठीक होकर घर गए। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है। उल्हासनगर में 81 में से सिर्फ 11 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना: देश में 86 हजार 508 केस
देश में अब तक 20 लाख 39 हजार 952 कोरोना सैम्पल की जांच हो चुकी है। बीते तीन दिन से रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 86 हजार 508 हो गई है। शनिवार को दिल्ली में 438, राजस्थान में 91, ओडिशा में 65, आंध्रप्रदेश में 48, बिहार में 46, कर्नाटक में 23, झारखंड में 4 और असम में 2 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार, 15 मई 2020
कैंसर चाहिए या जीवन ???
बीजों की वर्णसंकरता से मनुष्य की वर्णसंकरता तक संपूर्ण विनाश की साजिश या समाधान
शास्त्रों में धन-धान्य की एक विशेष परंपरा रही है क्या खाएं इसकी पूरी ज्ञान हमारे अनपढ़ पूर्वजों में व हमारे दैनिक जीवन पद्धति का हिस्सा था जो पूर्ण वैज्ञानिक तथ्यपरक और श्रेष्ठ ज्ञान पर आधारित था। आज थाली में रोटियां तो भर गई हैं और पेट फूलकर बाहर आ गया है पर देश की प्रजा कुपोषण की शिकार हो चुकी है ।अनाज या धान्य के रूप में गेहूं ने अपना स्थान बना लिया है और हम जौ, कोदो, सांवॉ, टांगून, मेंडूआ, तो भूल ही चुके हैं अब अनाज केवल गेहूँ ही है, पर अब ये गेहूं भी जेनेटिकली मॉडिफाइड करके उसे भी विकृत कर दिया गया है हमारे नए पढ़े लिखे लोगों के द्वारा बायो टेक्नोलॉजी का एक ऐसा भ्रम जाल डालकर हमारे ही हाथों हमारा विनाश किया जा रहा है।
हम लोगों को तो फिर भी प्रकृति ने इतना फौलाद बनाया है सब कुछ हजम हो सकता है चाहे बनावटी खाद्य पदार्थ या बनावटी करोना वायरस ही क्यों ना हो जबकि अमेरिका में 40% लोगो को यह हजम नहीं होता और अनेकों पेट के रोग हो जाते है और कुछ कि तो मृत्यु तक हो सकती है... उनका शरीर उसे बर्दाश्त नहीं कर पता और यहाँ उसे अनाज का नशा कहा जाता है... ऑर्गनिक देसी बीज का गेहूँ /जौ खाने में प्रयोग करने से एक भारतीय व्यक्ति 100 वर्ष तक जिन्दा रह सकता है जबकि एक अमरीकी 35-40 तक । विज्ञान की भाषा में यह आरोप गेहूँ के अंदर एक ग्लूटेन नमक प्रोटीन पर लगा दिया (जैसे डेंग्यू का आरोप मछर पर लगाया हुआ है.) जबकि यह नेचुरल एंटी टॉक्सिक का काम करता है, दूसरा आटा पीसने कि विधि भी अलग अलग है यहाँ चक्की का आटा होगा और वह रोलर मशीन का चक्की में ग्लूटेन कि मात्रा नेचुरल हो जाती है और रोलर में ग्लूटेन कि मात्रा बढ़ जाती है... यह देखते हुए उन्होने गेहूँ के ऐसे वर्णशंकर बीजो का निर्माण किया जिनमे ग्लूटेन कि मात्रा कम हो, अब इन वर्णशंकर बीजोंके कारण हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तरप्रदेश में कैंसर के मरीजों को संख्या अत्यधिक गति से बढ़ रही है. आप ये समझे जो आने वाले 10 साल में 27% और अधिक बढ़ जाएगी. आपके आस पास कोई तीसरा या चौथा व्यक्ति कैंसर से पीड़ित होने वाला है. लेकिन विज्ञान का क्या उसने हजारो कैंसर हॉस्पिटल खोल डाले जिसमे मरीज के ज़िंदा रहने का कोई दावा नहीं कर सकता -- अब आप बताईये हाथ चक्की से पीसने वाले वैज्ञानिक थे या वो अमरीकी जिन्होने ने दुनिया को रोगों से भर दिया...
वाल्मीकि बस्ती के मंदिर में गाँधी कुरान का पाठ....
एक बार वाल्मीकि बस्ती के मंदिर में गाँधी कुरान का पाठ कर रहे थे. तभी भीड़ में से एक औरत ने उठकर गाँधी से ऐसा करने को मना किया.
गाँधी ने पूछा .. क्यों ?
तब उस औरत ने कहा कि ये हमारे धर्म के विरुद्ध है.
गाँधी ने कहा.... मै तो ऐसा नहीं मानता ,
तो उस औरत ने जवाब दिया कि हम आपको धर्म में व्यवस्था देने योग्य नहीं मानते.
गाँधी ने कहा कि इसमें यहाँ उपस्थित लोगों का मत ले लिया जाय.
औरत ने जवाब दिया कि क्या धर्म के विषय में वोटो से निर्णय लिया जा सकता है.?
गाँधी बोला कि आप मेरे धर्म में बांधा डाल रही हैं.
औरत ने जवाब दिया कि आप तो करोडो हिन्दुओ के धर्म में नाजायज दखल दे रहे हैं.
.
गाँधी बोला ..मै तो कुरान सुनुगा .
औरत बोली ...मै इसका विरोध करुँगी.
.
और तभी औरत के पक्ष में सैकड़ो वाल्मीकि नवयुवक खड़े हो गए और कहने लगे कि मंदिर में कुरान पढवाने से पहले किसी मस्जिद में गीता और रामायण का पाठ करके दिखाओ तो जाने.
.
विरोध बढ़ते देखकर गाँधी ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस आई और विरोध करने वालों को पकड़ कर ले गयी .और उनके विरुद्ध दफा १०७ का मुकदमा दर्ज करा दिया गया . और इसके पश्चात गाँधी ने पुलिस सुरक्षा में उस
मंदिर में कुरान पढ़ी.
( देश के बँटवारे पर लिखी पुस्तक विश्वासघात ... लेखक -- गुरुदत्त)
चीन की कॉम्युनिस्ट पार्टी तिब्बतियों का धार्मिक हक छीन रही
अमेरिका ने चीन से 25 साल पहले पंचेन लामा के तौर पर पहचाने गए व्यक्ति को रिहा करने की मांग की है। अमेरिकी विदेश विभाग के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी के राजदूत सैम ब्राउनबैक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हमने चीनी अधिकारियों से यह बताने की मांग की है कि पंचेन लामा कहां है। यह जरूरी है क्योंकि चीन की कॉम्युनिस्ट पार्टी तिब्बतियों के धार्मिक उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का हक छीन रही हैं।
ट्रम्प की धमकी के बाद झुका चीन
चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से समझौता करने और कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में पूरा सहयोग देने की बात कही है। चीन का यह बयान ट्रम्प की धमकी के बाद आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि वे चीन से सभी रिश्ते खत्म कर सकते हैं। दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की बीच संबंध कुछ हफ्तों में ज्यादा खराब हुए हैं। कोरोना महामारी आने के बाद अमेरिका चीन पर लगातार दुनिया को धोखे में रखने और वुहान की लैब से वायरस निकलने का आरोप लगाता रहा है।
देशभर से मजदूरों के लौटने पर नजर रखना या उसे रोकना नामुमकिन: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि देश के कई हिस्सों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों पर नजर रखना या उसे रोकना नामुमकिन है। बेहतर होगा कि सरकार इस पर जरूरी कदम उठाए। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रांसपोर्टेशन मुहैया कराया गया है, उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में देश के कई हिस्सों से मजदूरों का घरों को लौटना जारी है। वे सड़कों और पटरियों के किनारे-किनारे पैदल यात्रा कर रहे हैं।
धारावी: 2.6 वर्ग किलोमीटर में 10 लाख लोग रहते हैं
दुनिया के इस सबसे बड़े स्लम में 2.6 वर्ग किलोमीटर इलाके में करीब 10 लाख लोग रहते हैं। यहां 10 बाय 10 फीट का कमरा 8 से 10 लोगों का घर होता है। 73 फीसदी लोग पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करते हैं। किसी टायलेट में 40 तो कहीं 12 और कहीं 20 सीट होती हैं। एक सीट को रोज करीब 60 से 70 लोग इस्तेमाल करते हैं, यानी एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोग एक पब्लिक टॉयलेट में आते हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा तबाही धारावी में होने का खतरा
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती धारावी में अब तक कोरोना से 30 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं, जबकि 500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया के बड़े विशेषज्ञों की चिंता है कि अगर यहां संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू न पाया गया तो दुनिया में सबसे ज्यादा तबाही यहीं हो सकती है।
महाराष्ट्र में कोरोना से एक हजार मौतें
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा गुरुवार को एक हजार के पार हो गया। मुंबई कोरोना का एपिसेंटर बन चुका है, जहां राज्य की 60% मौतें हुईं। महाराष्ट्र में हालात किस तरह बिगड़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया के 198 देशों में अभी महाराष्ट्र से कम मरीजों की जान गई है। इन देशों में इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, शामिल हैं।
भारत को जुलाई में मिल जाएंगे पहले 4 राफेल लड़ाकू विमान
इस साल जुलाई के अंत तक भारत को पहले चार राफेल फाइटर प्लेन मिल जाएंगे। फ्रांस से सीधा ये हरियाणा के अंबाला स्थित एयरबेस में उतारे जाएंगे। इसमें तीन दो सीटों वाला ट्रेनिंग प्लेन होगा जबकि एक फाइटर प्लेन। पहले ये प्लेन मई में ही आने वाले थे लेकिन कोरोना संकट के चलते इसे दो माह के लिए टाल दिया गया था। न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी रक्षा सूत्रों के हवाले से दी।
राफेल मिलने से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा। हवा से हवा में और हवा से जमीन पर वार करने की क्षमता पाकिस्तान और चीन के मुकाबले भारत की काफी बढ़ जाएगी। मतलब यह जेट एकसाथ जमीन से आसमान तक दुश्मनों को पस्त कर सकता है। इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक राफेल को रोकने के लिए पाकिस्तान को दो F-16 विमानों की जरूरत पड़ेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी मजदूरों की दुर्घटनाओं में मौत पर शोक जताया
प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव मदद का निर्देश
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनपद जालौन व बायोरिच में सड़क दुर्घटनाओं में प्रवासी मजदूरों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया कि वे प्रवासी मजदूरों व पीडितों की हरसंभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराएं।
उत्तर प्रदेश: कोरोना के चलते कई जिलों में अपराधों में कमी आयी
कोरोना के चलते लॉकडाउन से मेरठ जोन के सभी 8 जिलों में क्राइम का ग्राफ गिर गया है। आंकड़े बता रहे हैं कि जोन में जघन्य अपराधों समेत सभी तरह के अपराधों में औसतन 70 प्रतिशत की कमी आई है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि लॉकडाउन में पुलिस की सभी जगह मौजूदगी और राउंड-ओ-क्लॉक चेकिंग के कारण अपराधी अब घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। पूरे जोन में अप्रैल महीने में हत्या, किडनैपिंग, दहेज हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराधों समेत अन्य अपराध भी औसतन 70 प्रतिशत की कम हो गए हैं। अप्रैल 2019 में जोन में अपहरण के 110 मामले सामने आए थे जबकि अप्रैल 2020 में 16 अपहरण हुए हैं। लूट के मामले तो 86 प्रतिशत कम हो गए हैं। अप्रैल 2019 में जोन में लूट की 45 घटनाएं हुई थी जबकि इस वर्ष अप्रैल में 6 घटनाएं हुई हैं।
Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?
Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...