उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 42 घंटे में यहां पर कोरोना के 12 नए केस सामने आए, जिसके बाद यहां इस महामारी के 92 मामले हो गए हैं. इसमें से 26 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. फिलहाल नोएडा में कोरोना के 66 एक्टिव केस हैं.
नोएडा में जो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं उनमें से 9 दो अलग-अलग परिवार के हैं. एक परिवार जो एल्डिको यूटोपिया सेक्टर-50 में रहता है, उसके 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा सेक्टर 50 की एक सोसाइटी में रहने वाले परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए.
वहीं, सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक तीन साल का बच्चा भी संक्रमण का शिकार हुआ है. सेक्टर 39 आइसोलेशन वार्ड की एक नर्स भी पॉजिटिव पाई गई है. वहीं, सेक्टर 20 निवासी एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई जो दिल्ली में भर्ती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें