शुक्रवार, 15 मई 2020

उत्तर प्रदेश: कोरोना के चलते कई जिलों में अपराधों में कमी आयी

कोरोना के चलते लॉकडाउन से मेरठ जोन के सभी 8 जिलों में क्राइम का ग्राफ गिर गया है। आंकड़े बता रहे हैं कि जोन में जघन्य अपराधों समेत सभी तरह के अपराधों में औसतन 70 प्रतिशत की कमी आई है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि लॉकडाउन में पुलिस की सभी जगह मौजूदगी और राउंड-ओ-क्लॉक चेकिंग के कारण अपराधी अब घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। पूरे जोन में अप्रैल महीने में हत्या, किडनैपिंग, दहेज हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराधों समेत अन्य अपराध भी औसतन 70 प्रतिशत की कम हो गए हैं। अप्रैल 2019 में जोन में अपहरण के 110 मामले सामने आए थे जबकि अप्रैल 2020 में 16 अपहरण हुए हैं। लूट के मामले तो 86 प्रतिशत कम हो गए हैं। अप्रैल 2019 में जोन में लूट की 45 घटनाएं हुई थी जबकि इस वर्ष अप्रैल में 6 घटनाएं हुई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES