झांसी में कोरोना की वजह से चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। हजारों की संख्या में चौबीसों घंटे प्रवासी मजदूरों का आवागमन होने से जिला संवेदनशील होता जा रहा है। यहां गैर राज्यों से आने वाले हजारों मजदूरों को एक साथ छोड़ दिया जाता है। उनके खाने-पीने और घर तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन करा रहा है। गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक जेएन सिंह ने रक्सा थाना क्षेत्र स्थित यूपी-एमपी सीमा का जायजा लिया। गैर राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की और उनका हाल जाना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें