शुक्रवार, 15 मई 2020

संत शोभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हज़ारो लोग

 4200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज़ 


लॉकडाउन के बीच संत शेाभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच, झांसी में यूपी-एमपी बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीजी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कामगारों से बातचीत कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी हरसंभव मदद की जाए।


परमहंस स्वामी विरक्तानंद उर्फ शोभन सरकार का 13 मई को निधन हो गया था। कानपुर के बिठूर में स्थित बंदी माता घाट पर उनके पार्थिव शरीर को गंगा में प्रवाहित किया गया था। इस दौरान हजारों लोग शामिल हुए थे। इसमें विधायक और कई पार्टियों के बड़े नेता भी शामिल थे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग गायब रही थी। अब प्रशासन ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। यह केस दो थानों में दर्ज किए गए। संत शोभन सरकार डौंडिया खेड़ा में 1000 टन सोना दबे होने की भविष्यवाणी करके चर्चा में आए थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES