रविवार, 17 मई 2020

मथुरा: दिल्ली हाईवे पर टायर जलाकर जताया विरोध

हरियाणा, यूपी बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों को रोका गया है। इन मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासन बसों का इंतजाम कर रहा है। लेकिन प्रवासी मजदूर अपने घर जाने की जल्दबाजी कर रहे हैं। इसी जल्दबाजी के कारण जब मजदूरों को पुलिस ने रोका तो वे भड़क गए और उन्होंने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर फरह थाना क्षेत्र में सड़क पर आग लगा दी। इस सूचना पर फरह के अलावा रिफाइनरी, हाईवे एवं अन्य थानों का पुलिस फोर्स मौके पहुंच गया। करीब 2 घंटा बाद पुलिस प्रशासन द्वारा काफी समझाने के बाद जाम को खुलवाया जा सका। मजदूरों को मजबूरन पुलिस ट्रकों में भरकर आगे के लिए रवाना कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES