पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आए मजदूर रविवार सुबह सहारनपुर बॉर्डर पर (सहारनपुर-अंबाला हाईवे) पर पहुंच गए। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। श्रमिकों ने पुलिस से पैदल ही घर की तरफ जाने देने की गुजारिश की। हालांकि, पुलिस ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बड़ी तादात में श्रमिक सड़क पर उतर आए। पुलिस व आरएएफ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नाराज श्रमिकों ने कई वाहनों पर डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। डीआईजी उपेंद्र कुमार ने किसी तरह श्रमिकों को शांत कराया। साथ ही बसें मंगवाने का आश्वासन दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें